भोपाल. उत्तर प्रदेश के बरेली जिले के बिथरी चैनपुर से विधायक राजेश मिश्रा की बेटी साक्षी मिश्रा का एक वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हुआ है। उसके बाद सियासी हंगामा मचा हुआ है। वहीं, इस मामले में अब नया ट्विस्ट आ गया है। सोशल मीडिया में साक्षी मिश्रा के पति अजितेश की पहली सगाई की फोटो वायरल हो रही हैं। दावा किया जा रहा है कि साक्षी मिश्रा की शादी से पहले मध्यप्रदेश के भोपाल की रहने वाली एक युवती के साथ अचितेश की सगाई हो चुकी थी। लेकिन किसी कारण से बाद में ये सगाई तोड़ दी गई थी। शादी के लिए 9 दिसंबर की तारीख तय थी, शादी की सारी तैयारियां भी हो गई थी। बताया जा रहा है कि शादी 9 दिसंबर, 2016 को होने वाली थी।