
अटलनगर में जाएंगे राज्यपाल, मुख्यमंत्री, मंत्री व बड़े अधिकारी, आवास के लिए 531 करोड़ का टेंडर
भोपाल। समन्वय हाउसिंग सोसायटी में प्लॉट के नाम पर ८७० लोगों के साथ हुए फर्जीवाड़े की जांच के लिए सहकारिता विभाग ने सोसायटी के पुराने रिकॉर्ड के लिए कोर्ट में आवेदन किया है। इस केस को देख रहे ओआइसी की तरफ से ये आवेदन लगाया गया है। इस रिकॉर्ड के निकलने के बाद पता चलेगा कि पुराने सदस्य कौन-कौन हैं, उसमें से कितने वर्तमान में जीवित हैं, इसके बाद आगे जांच बढ़ेगी।
अयोध्या बायपास स्थित ऋषि कल्प कॉलोनी में रहने वाले एसएस मेहता ने राष्ट्रपति को पत्र भेजकर समन्वय गृह निर्माण समिति में हुए घोटाले की जानकारी दी थी। शिकायत में बताया है कि सोसायटी के तत्कालीन अध्यक्ष आरएम वनवे और सदस्यों ने फर्जीवाड़ा कर 200 प्लॉट पर 870 लोगों से करीब 2 करोड़ रुपए एकत्र किए। प्लॉट सिर्फ दो सौ लोगों को ही दिए। इसको लेकर राष्ट्रपति ने मुख्य सचिव को जांच के आदेश दिए हैं। सहकारिता विभाग अब इसका पुराना रिकॉर्ड कोर्ट से निकलवा रहा है।
इओडब्ल्यू में जांच के बाद पेश हो चुका चालान, कोर्ट में जमा है रिकॉर्ड
इस मामले में एक जांच इओडब्ल्यू की तरफ से जा चुकी है। इसमें चालान पेश होने के बाद कुछ आरोपियों को सजा भी हो चुकी है, लेकिन घोटाला वहीं का वहीं है। इसके बाद फिर से इस मामले की शिकायत राष्ट्रपति के यहां की गई।
सालों से परेशान हैं लोग
इस मामने में पिछले सदस्य और कुछ अध्यक्ष लंबे समय से परेशान हैं। उन्हें न तो प्लॉट मिले और न डूबी हुई रकम लौटी। अगर हाथ में कुछ है तो वो है सिर्फ प्लॉटों की रजिस्ट्री जो एक प्लॉट की चार-चार हो गई हैं। इस मामले में कई बार उच्च स्तरीय जांच हो चुकी है, लेकिन हल नहीं निकल पा रहा। कई लोग तो इसकी लड़ाई लड़ते-लड़ते थक कर बैठ गए तो कुछ स्वर्ग सुधार गए।
समन्वय हाउसिंग सोसायटी के मामले मेंं कोर्ट से पुराना रिकॉर्ड निलवा रहे हैं। इसके बाद जांच कर पता करेंगे कि कितने सदस्य वर्तमान में मौजूदी हैं। इसके बाद आगे की प्रक्रिया शुरू होगी।
मदन गजभिये, उपायुक्त, सहकारिता
Published on:
25 Sep 2018, 8:36 AM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.