3 नवंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

सैमसंग गैलेक्सी 8 में होंगे ये 4 लेटेस्ट फीचर, आईफ़ोन भी होगा फेल!

एंड्रॉइड लवर्स के लिए अब खुशखबरी है। क्योंकि जल्द ही सैमसंग के फ्लैगशिप सीरिज के दो बड़े स्मार्टफोन गैलेक्सी एस-8और गैलेक्सी एस-8 प्लस लॉन्च होने वाला है। 
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

Juhi Mishra

•

Updated: 18 Jan 2017, 1:46 PM IST

 Samsung, Galaxy S8, Galaxy S8 plus, Samsung galax

Samsung, Galaxy S8, Galaxy S8 plus, Samsung galaxy, New smartphone, Samsung new phone, android new phone, best camera phone, new phole launching in 2017

भोपाल। एंड्रॉइड लवर्स के लिए अब खुशखबरी है। क्योंकि जल्द ही सैमसंग के फ्लैगशिप सीरिज के दो बड़े स्मार्टफोन गैलेक्सी एस-8और गैलेक्सी एस-8 प्लस लॉन्च होने वाला है। इंडिया में ये दोनों ही फोन मार्च के बाद बाजार में दस्तक दे सकते हैं। भोपाल के डिस्ट्रिकट लीगल ऑथोरिटी में बतौर साइबर वॉलेंटियर काम कर रहे और नए स्मार्ट फ़ोन के फीचर्स पर रिसर्च करने वाले अक्षय बाजपेयी ने बताया कि आईफोन-7 के आने के बाद भोपाल में गैलेक्सी एस-8 के लिए मार्केट बनाना बहुत मुश्किल है। लेकिन कंपनी अपने इन दोनों फोन में पुराने मॉडल से बड़े बदलाव लेकर आएगी।




30 मेगा पिक्सल का होगा कैमरा
अक्षय में कुछ इंटरनेशनल मीडिया रिपोर्ट्स के हवाले से बाताया कि गैलेक्सी एस-8 में 5.7 इंच की स्क्रीन होगी। वहीं गैलेक्सी एस-8 प्लस में 6.3 इंच की स्क्रीन होगी। फोन की खास बात ये है कि इफोन में 6 जीबी की रैम होगी। जिससे आप अपने पसंद की सारी एप डाउनलोड कर सकते हैं और फोन तब भी फास्ट चलेगा, वो भी बिना हैंग किए हुए। अक्षय बताते हैं कि कैमरे की बात की जाए तो आईफोन को छोड़ दें तो गैलेक्सी एस-7 का कैमरा मार्केट में मौजूद सभी फोन के कैमरे से ज्यादा अच्छा है. और कंपनी इस साल नए फोन में पहले से भी बेहतर कैमरा लेकर आ सकती है. इसका फ्रंट कैमरा ऑटोफोकस फीचर के साथ आ सकता है. साथ ही फोन में आइरिस स्कैनर होने की संभावना है जिससे यूजर फोन को देख कर ही अनलॉक कर सकता है।





Galaxy S8


इकैमरे के साथ होगा मिनी प्रोजेक्टर भी
सके अलावा फोन में कैमरे के साथ मिनी प्रोजेक्टर रहेगा। जो कि यूजर्स के लिए एकदम नया फीचर है। मिनी प्रोजेक्टर होने की वजह से यह यूजर्स के बीच पसंद किया जा सकता है। फोन की कीमत 60 से 70 हजार के बीच रहेगी।




इमरजेंसी में कॉल कर पाएंगे डॉक्टर को
गैलेक्सी एस-8 में हेल्थ ऐप के जरिए यूजर्स मेडिकल इंफॉर्मेशन सर्विस के जरिए बीमारियों का पता लगाना, उसके लक्षणों का पता लगाना साथ ही दवाएं खोजने जैसी चीजें आसानी से कर सकते हैं। इस अपडेट के बाद यूजर डॉक्टर की ऑनलाइन अप्वाइंटमेंट बुक भी कर सकते हैं और डॉक्टर को साथ वीडियो कॉल भी कर सकते हैं. ऐप डॉक्टर्स के रिव्यू भी देगा और इमरजेंसी नंबर पर भी फोन कर पाएगा।