संवैधानिक मूल्यों को समाप्त करने, सामाजिक ताने-बाने की समरस्ता को छिन्न-भिन्न करने तथा अपनी विचारधारा को जबरिया दूसरों पर थोपने का सुनियोजित षडयंत्र किया जा रहा है। साथ ही सरकार द्वारा असहिष्णुता का वातावरण तैयार कर देश की अखंडता पर खतरा पैदा किया जा रहा है। प्रत्येक कांग्रेसजन का आम जनता के लिए दायित्व हैं कि वह भारत की अखंडता, अक्षुण्ण बनाए रखने में साथ मिलकर इस षड्यंत्र को नाकाम करने के लिए पुरजोर प्रयास करें। इसके लिए सभी अपने जिला एवं ब्लाक इकाईयों में संविधान बचाओ अभियान के तहत, रचनात्मक, बौद्धिक आयोजनों के साथ, नुक्कड़ सभाएं, रैलियां, गोष्ठियां एवं अन्य कार्यक्रमों के माध्यम से जनता को जागरुक करें ।