2 नवंबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

सर्वधर्म सद्भावना मंच ने दी शहीदों को श्रद्धांजलि

शहीद गेट पर जमा हुए सभी धर्म के धर्मगुरू
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

भोपाल

•

image

Shakeel Khan

•

Updated: 27 Apr 2025, 10:44 PM IST

सर्वधर्म सद्भावना मंच ने दी शहीदों को श्रद्धांजलि

सर्वधर्म सद्भावना मंच ने दी शहीदों को श्रद्धांजलि

भोपाल। पहलगाम हमले में शहीद हुए लोगों को सभी धर्म के धर्मगुरुओं ने श्रद्धाजलि दी है। सर्वधर्म सद्भावना मंच की ओर से रविवार को शहीद गेट पर कार्यक्रम का आयोजन किया था। कैंडल मार्चँ निकाला गया। वहीं आतंकवाद के ​​खिलाफ विरोध जताया है। आतंकवादियों पर कड़ी कार्रवाई के लिए मांग की गई है। इस मौके पर जमीअत उलमा मध्य प्रदेश के अध्यक्ष हाजी मोहम्मद हारून, मंच के सचिव ईसाई धर्मगुरु डॉ.फादर आनंद मुतुंगल, आर्च बिशप दुरईराज, राजेंद्र कोठारी, बौद्ध धर्म गुरु, शाक्य पुत्र भंते सागर, दीपचंद यादव, शैलेन्द्र शैली, प्रोफेसर मनोज जैन, गुरु चरण अरोरा, ज्ञानी दिलीप सिंह, ज्ञानी गुरुवेंद्र सिंह, हैदर यार खान सहित कई लोग मौजूद थे।

वक्फ कानून के विरोध में 15 मिनट ब्लैक आउट

  • 30 अप्रेल को नौ से सवा नौ बजे तक घरों और दुकानों की लाइट बंद रखने अपील

भोपाल। वक्फ काननू के विरोध में 30 अप्रेल को 15 मिनट ब्लैक आउट रहेगा। मु​स्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड ने लोगों इसकी अपील की है। बोर्ड के आरिफ मसूद ने बताया संशो​धित कानून का विरोध जताने 30 अप्रेल को रात नौ बजे से सवा नौ बजे तक घरों और दुकानों की लाइट बंद रखी जाए। यह इस कानून के ​खिलाफ अपना रोष जताने के लिए किया जाएगा।

बैठक बाद में : गांधी नगर में बरकतउल्ला सोसायटी में जमीयत की ओर से बैठक का आयोजन नहीं किया जा रहा है। बताया गया था यह वक्फ बिल को है। जमीयत के पदा​धिकारियों के मुताबिक अभी उनका इस तरह का कोई शेड्यूल नहीं हैं। कार्यक्रम तय होने के बाद जानकारी दी जाएगी।