29 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Hindi News / Madhya Pradesh / Bhopal / गुजरात समेत देश के 12 बड़े शहरों मेें सौरभ शर्मा का कारोबार

गुजरात समेत देश के 12 बड़े शहरों मेें सौरभ शर्मा का कारोबार

Saurabh Sharma Case: RTO आरक्षक सौरभ शर्मा अब तक जांच एजेंसियों की पकड़ से दूर, लेकिन अब भी सामने आ रहे उसके काले कारोबार के कई राज, जरूर पढ़ें हैरान कर देगी ये खबर
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

भोपाल

•

image

Sanjana Kumar

•

Updated: 22 Jan 2025, 11:17 AM IST

Saurabh Sharma Case

एमपी में ही नहीं गुजरात समेत इन तीन राज्यों में भी है पूर्व आरटीओ आरक्षक सौरभ शर्मा का कारोबार.

Saurabh Sharma Case Update: परिवहन विभाग का पूर्व आरक्षक सौरभ शर्मा जांच एजेंसियों की रडार से एक माह बाद भी दूर है। दूसरी ओर सौरभ के करीबियों से उसके काले कारनामे सामने आ रहे हैं। सौरभ ने चार से ज्यादा राज्यों में काली कमाई खपा रखी है, जिसमें 12 बड़े शहर शामिल हैं। हर राज्य में अलग-अलग कारोबार दूसरों के नाम पर किया जा रहा है। जिसकी जानकारी एजेंसियां जुटा रही हैं।

प्रकरण में ईडी ने महाराष्ट्र में भी सर्चिंग की है। महाराष्ट्र के पुणे में सौरभ के करीबी के ठिकाने पर ईडी की टीम ने दबिश दी है। जहां से कई दस्तावेज बरामद किए हैं। वहीं सौरभ के राजदार शरद जायसवाल के वकील सूर्यकांत ने बताया, हाईकोर्ट में अग्रिम जमानत याचिका लगाने की तैयारी लगभग पूरी हो गई है। दस्तावेज तैयार किए जा रहे है। चूंकि शपथपत्र में सभी के हस्ताक्षर लगते है इस वजह से इस प्रक्रिया में थोड़ा समय लग रहा है। एक दो दिन में हम अग्रिम जमानत याचिका लगा देंगे।

ये भी पढ़ें: 24 को महेश्वर में मोहन कैबिनेट, एमपी को मिल सकती हैं कई सौगात, शराबबंदी, महिला मिशन पर फोकस

ये भी पढ़ें: नई लोक परिवहन नीति: 500 रूट चिह्नित, गांवों तक जोड़ेगी बस, MP कैबिनेट में लग सकती है मुहर

बिजनेस पार्टनर का फगीटो होटल

जांच एजेंसियां को पता चला है कि सौरभ का गुजरात के पोरबंदर, अलंग, राजकोट और अहमदाबाद में कारोबार है। जिसमें अलंग जो की समुद्री इलाका कहा जाता है। यहां शिप कटिंग से जुड़ा कारोबार है। जिसका ठेका सौरभ के करीबी के पास है। यहां काफी सस्ते दामों में अच्छे फर्नीचर समेत अन्य सामग्री मिलती है। लिहाजा यहां से सामान लाकर भोपाल में बिजनेस पार्टनर शरद के देखरेख में चल रहा फगीटो होटल में अलंग से वस्तुएं लाकर लगाई गई है।

4 राज्यों के इन शहरों में सौरभ का कारोबार

1. मध्यप्रदेश: भोपाल, जबलपुर, ग्वालियर

2. राजस्थान: जयपुर और उदयपुर

3. उत्तरप्रदेश: ललितपुर, झांसी

4. गुजरात: अलंग, पोरबंदर, राजकोट और अहमदाबाद

ये भी पढ़ें: मोहन यादव का एक और दांव, पुणे से लाएंगे बड़ा निवेश, इधर GIS की तैयारियों में जुटे सीएस

ये भी पढ़ें: 10वीं-12वीं प्री-बोर्ड परीक्षा के पेपर लीक, बच्चों को टेलीग्राम, इंस्टाग्राम और यूट्यूब पर मिले सभी पर्चे