
SBI clerk mains exam 2019 postponed : क्लर्क मेंस एग्जाम स्थगित, छात्रों को मिला तैयारी का मौका
भोपाल. भारतीय स्टेट बैंक के क्लर्क मेंस परीक्षा ( SBI Clerk Mains Exam ) आज अपरिहार्य कारणों से परीक्षा स्थगित ( exam postponed ) कर दी गयी। मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल के एमपीनगर स्थित कई कोचिंग सेंटरों में जो लंबे समय से बैंक की तैयारी में जुटे थे। उनके लिये ये खबर ठीक नहीं रही।
छात्रों का कहना है कि कुछ समय और मिलने से कठिन विषयों पर और मेहनत करने का मौका मिला है। वहीं, SBI परीक्षा की तारीख स्थगित होने से कुछ छात्रों ने नराजगी जाहिर की। बतादें कि भोपाल के एमपीनगर में तैयारी को लेकर कई कोचिंग सेंटर चलाये जाते हैं। जिनमें कई छात्रों ने बैंक प्री एग्जाम पास कर लिया है अब उन्हे मेंस एग्जाम देना था।
मेल आईडी पर दी गई सूचना
भारतीय स्टेट बैंक द्वारा आधिकारिक नोटिस जारी कर सभी उम्मीदवारों को परीक्षा स्थगित करने की सूचना दी गई। आधिकारिक वेबसाइट sbi.co.in/careers से अधिसूचना के अनुसार, श्रीनगर, जम्मू और सांबा केंद्रों पर SBI क्लर्क मुख्य परीक्षा 2019 स्थगित कर दी गई है। इन केंद्रों के उम्मीदवारों को ईमेल के माध्यम और एसएमएस के माध्यम से सूचित किया गया है। बेलगाम (कर्नाटक), कोल्हापुर (महाराष्ट्र) और केरल के केंद्रों पर परीक्षा होगी। स्थागित परीक्षा की नई तारीख को निश्चित समय पर सूचित किया जाएगा।
श्रीनगर, जम्मू और सांबा की परीक्षा स्थगित
कहा जा रह है कि SBI क्लर्क मुख्य परीक्षा 2019 भारी बारिश के कारण श्रीनगर, जम्मू और सांबा केंद्रों की बैंक परीक्षा स्थगित की गई। SBI क्लर्क प्रारंभिक परीक्षा 2019 की घोषणा 23 जुलाई को की गई थी। इस वर्ष, SBI क्लर्क प्रारंभिक परीक्षा 22 जून और 23 जून को ऑनलाइन आयोजित की गई थी। जिसके बाद अब पास छात्रों को मेंस एग्जाम में बैठना था। जानकारी के मुताबिक एसबीआई क्लर्क परीक्षा में 90 हजार के करीब अभ्यर्थी शामिल होंगे। जिसमें 8653 रिक्त पद भरे जाएंगे।
प्री एग्जाम पास करना कंपलसरी
( SBI Clerk Mains Exam pattern ) परीक्षा कंप्यूटर आधारित है। 2 घंटे 40 मिनट की अवधि की होगी। परीक्षा चार मुख्य क्षेत्रों - वित्तीय जागरूकता, अंग्रेजी भाषा, मात्रात्मक योग्यता और तर्क क्षमता और कंप्यूटर योग्यता संबंधी प्रश्न शामिल होंगे। एसबीआई मेंन परीक्षा में वहीं उम्मीदवार शामिल हो सकते हैं जिन्होंने प्री एग्जाम क्वालिफाई किया है।
Published on:
10 Aug 2019, 4:28 PM IST
बड़ी खबरें
View Allभोपाल
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.