
Breaking: भोपाल में स्कूल बस का हुआ एक्सीडेंट, डीजल टैंक फटा- कुछ बच्चे चोटिल
भोपाल@अमित मिश्रा की रिपोर्ट...
मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में आज यानि मंगलवार की सुबह करीब 7.30 बजे एक स्कूल बस का एक्सीडेंट हो गया। स्कूल बस में कई छोटे छोटे बच्चे भी मौजूद थे। जिनमें से कई बच्चे हादसे के बाद जोर जोर से रोने लगे। हादसे में कुछ बच्चों को चोटें आईं हैं।
दरअसल होशंगाबाद रोड पर हर रोज की तरह बिलबोंग हाई इंटरनेशनल स्कूल की एक बस बच्चों को लेकर दानिश चौक से भोपाल शहर को जा रही थी, वहीं भोपाल से होशंगाबाद जा रहे पिकअप (एमपी04 जीबी0481 - जिस पर डाक पार्सल लिखा था) ने स्कूल बस को एक जोरदार टक्कर मार दी।
यह टक्कर इतनी भयानक थी कि हादसा होते ही स्कूल बस का डीजल टैंक फट गया और उससे सारा डीजल देखते ही देखते पूरी सड़क पर बिखर गया।
हादसे के चंद मिनटों बाद ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। जिसके पिकअप को जब्त कर लिया। वहीं पिकअप के साथ इसका ड्राइवर भी पुलिस के हत्थे चढ़ गया। हादसे के समय स्कूल बस में कई छोटे बच्चे,कुछ थोड़े बड़े व कुछ स्कूल के टीचर्स भी मौजूद थे।
ये बोले प्रत्यक्षदर्शी...
वहीं बातचीत के दौरान कुछ प्रत्यक्षदर्शी इस पूरे हादसे का कारण पिकअप वाले की गलती को बता रहे थे। उनके अनुसार पिकअप काफी तेज गति में था, जिसके चलते पिकअप का चालक समय रहते वाहन नहीं संभाल पाया और जब तक वह अपने वाहन को कंट्रोल में लेता, तब तक पिकअप सीधे स्कूल बस से जा टकराया।
मचा हाहाकार...
पिकअप की टक्कर के साथ ही स्कूल बच्चों ने डर के मारे चीखना शुरू कर दिया। इस घटना में स्कूल के कुड बच्चों को चोट भी आई है। वहीं कुछ बच्चे बुरी तरह से सहम गए।
ये हुआ बस का हाल...
पिकअप की टक्कर सीधे स्कूल बस के डीजल टैंक वाली जगह से ही होने के चले स्कूल बस का ये हिस्सा पूरी तरह से पिचक गया। वहीं इससे डीजल टैंक भी फट गया।
मौके पर पहुंचे परिजन...
हादसे की सूचना मिलते ही बच्चों के परिजन भी मौके पर पहुंच गए। जो उन्हें जैसे तैसे सात्वना देते हुए चुप कराने की कोशिश करते रहे। वहीं स्कूल की कुछ टीचर भी बच्चों को शांत करने की कोशिश करतीं दिखी। हादसे के बाद स्कूल की ओर से दूसरी बस भेजी गई जिसकी मदद से स्कूल के बच्चों व टीचर्स को स्कूल ले जाया जा सका।
Published on:
26 Nov 2019 10:00 am
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.
