scriptमध्यप्रदेश के पूर्व सीएम मोतीलाल वोरा का 93 साल की उम्र में निधन, कल ही मनाया था जन्मदिन | senior congress leader motilal vora died | Patrika News
भोपाल

मध्यप्रदेश के पूर्व सीएम मोतीलाल वोरा का 93 साल की उम्र में निधन, कल ही मनाया था जन्मदिन

मोतीलाल वोरा ने कल ही अपना जन्मदिन मनाया था।

भोपालDec 21, 2020 / 04:06 pm

Pawan Tiwari

मध्यप्रदेश के पूर्व सीएम मोतीलाल वोरा का 93 साल की उम्र में निधन, कल ही मनाया था जन्मदिन

मध्यप्रदेश के पूर्व सीएम मोतीलाल वोरा का 93 साल की उम्र में निधन, कल ही मनाया था जन्मदिन

भोपाल. मध्यप्रदेश के पूर्व सीएम मोतीलाल वोरा का 93 साल की उम्र में निधन हो गया है। वोरा की तबीयत बिगड़ने के बाद उन्हें दिल्ली के फोर्टिस एस्कॉर्ट हॉस्पिटल में भर्ती किया गया था। जिसके बाद उन्होंने सोमवार को अंतिम सांस ली। मोतीलाल वोरा मध्य प्रदेश में दो बार मुख्यमंत्री भी रहे लेकिन उन्होंने दोनों बार अपना कार्यकाल पूरा नहीं किया था। मध्य प्रदेश में माधवराव सिंधिया और मोतीलाल वोरा की जोड़ी 1985 के दौर में प्रसिद्ध थी।
कल मनाया था जन्मदिन
मोतीलाल वोरा ने कल ही अपना जन्मदिन मनाया था। लंबे समय तक कांग्रेस कोषाध्यक्ष रहे मोतीलाल वोरा मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री और उत्तरप्रदेश के राज्यपाल रह चुके रह चुके थे। मोतीलाल वोरा गांधी परिवार के बेहद करीबी थे। साल 2018 में बढ़ती उम्र का हवाला देते हुए राहुल गांधी ने मोतीलाल वोरा से कोषाध्याक्ष की जिम्मेदारी लेते हुए अहमद पटेल को दी थी। बता दें कि हाल ही में अहमद पटेल का भी निधन हो गया है।
1985 में बने थे पहली बार सीएम
मोती लाल वोरा पहली बार 13 मार्च 1985 को मध्यप्रदेश के सीएम बने थे। 13 फ़रवरी 1988 तक वो मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री थे। उसके बाद वो 25 जनवरी 1989 से 8 दिसंबर 1989 तक मध्यप्रदेश के दोबारा सीएम बने।
https://twitter.com/JM_Scindia/status/1340961689676615682?ref_src=twsrc%5Etfw
पत्रकार थे मोतीलाल वोरा
मोतीलाल वोरा का जन्म राजस्थान में हुआ पर सियासी धार मध्यप्रदेश में लगी। घर का खर्च चलाने के लिए पढ़ाई के बाद मोतीलाल वोरा मध्यप्रदेश में एक हिन्दी अखबार के पत्रकार बन गए। साइकल से चलते थे और अखबार के लिए खबरें भेजते थे। सियासत में दिलचस्पी बढ़ी तो प्रजा समाजवादी पार्टी से जुड़ गए। 1968 में दुर्ग (अविभाजित मध्यप्रदेश) से पार्षदी का चुनाव लड़ा जीत भी मिली। सियासत की असली चमक दिखी 1972 में मध्य प्रदेश में विधानसभा चुनाव होने थे। उस वक्त पूर्व सीएम द्वारका प्रसाद मिश्र दुर्ग में कांग्रेस के लिए नया उम्मीदवार खोज रहे थे। डीपी मिश्र ने संदेश भिजवाया। वोरा ने संदेश पर तुंरत सहमति जताई और खेमा बदलकर कांग्रेसी हो गए। चुनाव लड़ा जीत भी मिली और पहली बार विधानसभा पहुंचे।
https://www.dailymotion.com/embed/video/x7y7okk

Home / Bhopal / मध्यप्रदेश के पूर्व सीएम मोतीलाल वोरा का 93 साल की उम्र में निधन, कल ही मनाया था जन्मदिन

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो