1 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

दो विदेशी लड़कियां सहित 8 कॉलगर्ल पकड़ीं

अब्बास नगर में पुलिस की कार्रवाई, थाईलैंड और नागालैंड की हैं लड़कियां, पांच भोपाल की भी शामिल
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

भोपाल

•

image

KRISHNAKANT SHUKLA

•

Updated: 21 May 2018, 7:51 AM IST

sex racket

sex racket

भोपाल. गांधी नगर थाना क्षेत्र में स्पा सेंटर की आड़ में चल रहे सेक्स रैकेट का पुलिस ने भंडाफोड़ किया है। थाइलैंड की दो लड़कियां सहित आठ कॉल गर्ल को हिरासत में लिया है। पुलिस इनसे सेक्स रैकेट के नेटवर्क के बारे में पूछताछ कर रही है। जानकारी के अनुसार पुलिस को गांधी नगर क्षेत्र के अब्बास नगर में स्पा सेंटर के नाम पर सेक्स रैकेट चलाने की सूचना मिल रही थी। पुलिस ने रविवार रात सेंटर पर छापा मारा, तो यहां महिलाएं और पुरुष आपत्तिजनक हालत में मिले। पुलिस को देखते ही अफरा-तफरी मच गई।

महिलाएं और पुरुष वहां से भागने लगे। इसके बाद पुलिस ने घेराबंदी कर आठ महिलाओं और पांच पुरुषों को हिरासत में ले लिया। बताया जा रहा है कि हिरासत में ली गई लड़कियों में दो थाइलैंड की रहने वाली है। एक लड़की नगालैंड और पांच भोपाल की है। स्पा सेंटर से पुलिस को आपत्तिजनक सामग्री भी जब्त की है। बताया जा रहा है कि स्पा सेंटर एक महिला चलाती थी। उसने मार्च में ही ये सेंटर शुरू किया था।

रोज बेरी स्पा सेंटर में पकड़ा जा चुका है सैक्स रैकेट: कुछ माह पूर्व रोज बैरी स्पा सेंटर बैरागढ़
में भी मसाज पार्लर के नाम पर सैक्स रैकेट का पर्दाफाश पुलिस ने किया था। इसके बाद कुछ समय तक गतिविधियां बंद रही। अब एक बार फिर यह गतिविधियां सामने आई है।

गौरतलब है कि करीब दस दिन पूर्व भी निशातपुरा पुलिस ने रहवासियों की मदद से युगांडा की कालगर्ल समेत छह युवतियों को गिरफ्तार किया था। गौरतलब है कि इस मामले में पुलिस अभी तक किसी नतीज पर नहीं पहुंच पाई है कि युगांडा से आई ये युवतियां किस तरह भोपाल में पहुंचीं और सैक्स रैकेट का हिस्सा बनीं।

वहीं उनके पासपोर्ट को लेकर भी असमंज की स्थिति बनी हुई है। पुलिस के अनुसार दोनों युवतियां मेडिकल वीजा पर भारत आईं थीं। इसके साथ ही उनके लोकल कनेक्शन की भी जांच की जा रही है।

पकड़े गए ग्राहक : सुनील मेवाड़ा, रोहित सिंह, हरीश,शर्मा, भानुप्रताप सिंह चारों सिहोर जिले के हैं और शुभम मेहरा भोपाल का है।