आपको बता दें कि फर्स्ट ईयर की छात्रा शबनम शेख अपने दो साथी विनीत पांडे और रामराज शर्मा के साथ कदम से कदम मिलाकर मुंबई से अयोध्या श्री राम के दर्शन करने जा रही हैं। शबनम 22 जनवरी को आयोजित श्री राम लला के प्राण प्रतिष्ठा समारोह में शामिल हो सकती हैं। शबनम का कहना है कि श्रद्धा के लिए मन में विचार आना जरूरी नहीं है। बचपन से राम को मानते हैं, जितना हम नबी की रेस्पेक्ट करते हैं उतना ही राम की भी रेस्पेक्ट करते हैं। कड़ाके की ठंड में हम यात्रा कर रहे हैं। बहुत जोश है।