आपको बता दें कि मौजूदा स्थित के अनुसार मध्य प्रदेश में सामान्य मतदाताओं की संख्या 5 करोड़ 59 लाख 98 हजार 370 हैं। इमसें 2 करोड़ 87 लाख 90 हजार 967 पुरुष मतदाता है, जबकि 2 करोड़ 72 लाख 6 हजार 136 महिला मतदाता हैं। साथ ही प्रदेश में 1 हजार 267 थर्ड जेंडर मतदाता हैं। सेवा मतदाताओं की संख्या 75 हजार 326 है, जिसमें 73 हजार 028 पुरुष हैं जबकि 2 हजार 298 महिला मतदाता हैं। इस प्रकार मध्य प्रदेश में कुल मतदाताओं की संख्या 5 करोड़ 60 लाख 73 हजार 696 हैं। इनमें 5 लाख 3 हजार 564 दिव्यांग मतदाता हैं। साथ ही 103 अप्रवासी भारतीय भी हैं।