शिवराज ने कहा कि सरकार हमारे विधायकों और उनके परिवार के सदस्यों के व्यापार-धंधे नष्ट करने का काम कर रही है। इसमें भी कुछ अफसर मिले हुए हैं। बेवजह के प्रकरण दर्ज किए जा रहे हैं। ये सरकार बहुमत खो चुकी है, विश्वासमत प्राप्त करने से भाग रही है। ऐसे में कांग्रेस तो अब टाइम काटू कार्यक्रम चला रही है। उन्होंने कहा कि आयोगों में धड़ाधड़ नियुक्ति की जा रही है, इसमें विद्युत नियामत आयोग का अध्यक्ष बनाने की तैयारी भी चल रही है।
---