भोपाल। प्रशासन से अनुमति लेकर शांतिपूर्ण प्रदर्शन के लिए भोपाल आ रहे आदिवासियों को आज दोपहर में पुलिस प्रशासन राजधानी के भदभदा पर रोक दिया। आदिवासियों को भदभदा पर रोके जाने की सूचना जैसे ही पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान को लगी तो वे नाराज हो गए और आदिवासियों को खुद लेने भदभदा पहुंच गए। शिवराज के पहुंचने के बाद पुलिस ने आदिवासियों को जाने की अनुमति दी। इसके बाद शिवराज सिंह ट्रैक्टर में बैठकर आदिवासियों के साथ न्यू मार्केट आए। और पहले से निर्धारित स्थल पर धरना प्रदर्शन किया।