
भोपाल। मध्यप्रदेश में कोरोना का कहर बढ़ता जा रहा है एक तरफ तो प्रदेश संक्रमितों का आंकड़ा 29 हजार पार कर गया है तो वही दूसरी तरफ मुख्यमंत्री सहित कई मंत्री और विधायक कोरोना की चपेट में आ गये हैं। ताजा मामला मंत्री रामखेलावन पटेल के संक्रमित होने का है। हालांकि मंत्री रामखिलावन पटेल ने कहा परसों सेम्पल दिया था, मेरे पास अभी ऐसी कोई सूचना नहीं आई है, मुझे कोई लक्षण भी नहीं हैं।
मुख्यमंत्री ने किया ट्वीट
सीएम शिवराज ने मंत्री ट्वीट करते हुए कहा है कि मध्यप्रदेश शासन में राज्यमंत्री रामखिलावन पटेल के अस्वस्थ होने की सूचना मिली है। मैं ईश्वर से प्रार्थना करता हूँ कि वे उन्हें शीघ्र ही पूर्ण स्वस्थ करें।
मध्य प्रदेश में पहले विधायक और फिर सहकोरिता मंत्री के बाद मुख्यमंत्री कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। अब मंत्रियो के पॉजिटव होने का आकड़ा बढ़ता ही जा रहा है। मंगलवार को जल संसाधन मंत्री तुलसी सिलावट औऱ उनकी पत्नी की रिपोर्ट भी पॉजिटिव आ गई । सरकार के साथ ही संक्रमण ने बीजेपी को भी गेर लिया है मध्यप्रदेश भाजपा संगठन महामंत्री सुहास भगत और भोपाल संभाग संगठन मंत्री आशुतोष तिवारी भी कोरोना पॉजिटिव हो गए हैं। सुहास भगत सीएम शिवराज सिंह चौहान के साथ राज्यपाल लालजी टंडन की अन्येष्टि में भोपाल से लखनऊ गए थे। जिसमें उनके साथ सहकारिता मंत्री अरविंद सिंह भदौरिया भी साथ थे। मंत्री तुलसी सिलाटव भी इंदौर के विधायक और कार्यकर्ताओं के साथ सीएम शिवराज सिंह चौहान से मिले थे।
अब पिछड़ा वर्ग अल्पसंख्यक ,घुमक्कड़ जनजाति स्वतंत्र प्रभार एवं पंचायत राज्यमंत्री रामखेलावन अपने ड्राइवर के बाद पॉजिटिव हो गये हैं। पटेल भी मुख्यमंत्री के साथ वन टू वन और कैबिनेट बैठक में भी शामिल हुए थे। वह नवीन पारिवारिक परिसर स्थित एमएलए रेस्ट हाउस भोपाल में रहते हैं। रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद उन्हें इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया है, वहीं उनके परिवार और स्टॉफ के भी सैंपल लिए गए हैं। पटेल सतना के अमरपाटन से विधायक हैं।
Published on:
29 Jul 2020, 12:00 PM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.