22 सितंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

‘कमलनाथ सरकार ने अफसरों को चक्करघिन्नी बना दिया, क्या अब तबादलों का वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाएगी’

'कमलनाथ सरकार ने अफसरों को चक्करघिन्नी बना दिया, क्या अब तबादलों का वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाएगी'
less than 1 minute read
Google source verification

भोपाल

image

Pawan Tiwari

Feb 27, 2019

kamal nath

'कमलनाथ सरकार ने अफसरों को चक्करघिन्नी बना दिया, क्या अब तबादलों का वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाएगी'


भोपाल. मध्यप्रदेश सरकार कर्मचारियों और आधिकारियों के तबादले के लोकर सुर्खियों में है। सरकार ने एक बार फिर से तबादला किया है। इस बार मुरैना जिले के एसपी रियाज इकबाल का तबादला कर दिया है। रियाज इकबाल वही एसपी हैं जिन्होंने कांग्रेस विधायक एंदेल सिंह कंसाना के बेटे के खिलाफ हत्या का केस दर्ज किया था। एंदल सिंह कंसाना के बेटे ने मुरैना के टोल नाके में फायरिंग की थी। इस मामले में एसपी ने एफआइआर दर्ज की थी। जिसके बाद उनका तबादला कर दिया गया है। सरकार के इस फैसले पर विपक्ष ने एक बार फिर से सवाल उठाए हैं। पूर्व सीएम शिवराज सिंह चौहान ने एक बार फिर से सरकार पर हमला साधा है।

शिवराज ने बोला हमला
शिवराज ने हमला बोलते हुए कहा- अभी तक तो अपराधियों के खिलाफ केस दर्ज नहीं हो रहे थे, किसी अधिकारी ने हिम्मत दिखाई तो उसे भी चलता कर दिया। राज्य में अपराध की इतनी घटनाएं हो रही हैं, बदमाशों के हौसले इसीलिए बुलंद हैं क्योंकि वे जानते हैं यह हमारी अपनी सरकार है। आप तो तबादले कीजिये सरकार। कांग्रेस नेता प्रदेश में हो रही हर आपराधिक घटना के लिए भाजपा को दोष देते हैं जबकि स्वयं विधायक पुत्र कानून से खिलवाड़ करते फिर रहे हैं। अपने नेताओं को समझाना तो दूर, जिस अधिकारी ने ईमानदारी से अपना काम किया, उसे ही सरकार ने हटा दिया। वाकई में यही है 'वक्त बदलाव का।'

तबादलों का बनाएगी वर्ल्ड रिकॉर्ड
शिवराज सिंह चौहान ने साहब को छींक आयी, एक अधिकारी का तबादला हुआ। खांसी आयी तो दूसरे अधिकारी का तबादला हुआ। अफसरों को चक्करघिन्नी बना दिया है। लगता है तबादलों का वर्ल्ड रिकॉर्ड मध्यप्रदेश की कांग्रेस सरकार ही बनाएगी। प्रदेशवासी चिंता न करें, मैं उनके साथ हूँ, उनकी लड़ाई मैं लड़ूंगा, न्याय मैं दिलाऊंगा।