26 अक्टूबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह ने किया स्वच्छता रथ रवाना अब मंत्री खोदेंगे शौचालय के गड्ढे

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन यानि 17 सितंबर को सेवा दिवस के रूप में मनाया जाएगा।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

भोपाल

•

image

Deepesh Tiwari

•

Updated: 15 Sep 2017, 2:38 PM IST

CM launches cleanliness chariot

भोपाल। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने शुक्रवार को अपने निवास पर हरीझंडी दिखाकर स्वच्छता रथ रवाना किया। यह रथ स्वच्छ भारत मिशन के लिए जागरुकता का संदेश लेकर प्रदेश में हर जगह जाएगा।


17 सितम्बर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जन्मदिन है, इस दिन को प्रदेश में सेवा दिवस के रूप में मनाया जाएगा।
वहीं सूखे के हालात पर चर्चा के दौरान मुख्यमंत्री ने हाल ही में मंत्रियों से कहा था कि वे जिलों में जाएं और स्वच्छ भारत मिशन के लिए जागरुकता का संदेश दें। पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग ने सभी पंचायतों में जनजागरुकता रथ चलाने के निर्देश दिए हैं।

सेवा दिवस 17 सितंबर को:
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन यानि 17 सितंबर को मध्यप्रदेश में सेवा दिवस के रूप में मनाया जाएगा। इस दिन शौचालय विहीन घरों में श्रमदान कर ट्विनपिट तकनीक अपनाते हुए शौचालय निर्माण हेतु गड्डे खोदे जाकर शौचालय निर्माण कार्य शुरू कराया जाएगा। प्रत्येक ग्राम में नदी-नाले में बहते पानी को रोकने के लिए नालाबंधान का एक कार्य श्रमदान कर प्रारंभ किया जाएगा। स्वच्छता के लिए सरकार विशेष अभियान चला रही है, जो 17 सितम्बर से 2 अक्टूबर तक चलेगा। प्रदेश के सभी जिलों में इसके निर्देश दे दिए गए हैं। इसके साथ ही जिस गांव में शौचालय नहीं है वहां मंत्री जाकर शौचालय के गड्ढे खोदेंगे।

हाल ही में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने सूखे के हालातों पर चर्चा के दौरान मंत्रियों से कहा था कि वे जिलों में जाएं और स्वच्छ भारत मिशन के लिए जागरुकता का संदेश दें। इसके लिए शौचालय निर्माण वाले गड्ढे खोदने का काम मंत्री खुद करें ताकि लोगों में संदेश जाए। इसके साथ ही पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग ने सभी पंचायतों में जनजागरुकता रथ चलाने के निर्देश दिए हैं। भोपाल से मुख्यमंत्री ने जनजागरूकता रथ को हरी झंडी देकर रवाना किया है।

17 सितंबर सेवा दिवस के रूप में मनाया जाएगा। इस दिन शौचालय विहीन घरों में श्रमदान कर ट्विनपिट तकनीक अपनाते हुए शौचालय निर्माण हेतु गड्डे खोदे जाकर शौचालय निर्माण कार्य शुरू कराया जाएगा। प्रत्येक ग्राम में नदी-नाले में बहते पानी को रोकने के लिए नालाबंधान का एक कार्य श्रमदान कर प्रारंभ किया जाएगा।