7 नवंबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

शिवराज सिंह चौहान ने कहा- जवाहर लाल नेहरू क्रिमिनल थे, उन्होंने किए थे दो अपराध

शिवराज सिंह चौहान ने कहा- पंडित जवाहर लाल नेहरू की भूल को पीएम मोदी ने सुधारा। जम्मू-कश्मीर से धारा 370 हटा दी गई है। जम्मू-कश्मीर अब केन्द्र शासित प्रदेश हैं।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

भोपाल

•

image

Pawan Tiwari

•

Updated: 11 Aug 2019, 9:08 AM IST

Shivraj Singh Chouhan

शिवराज सिंह चौहन ने कहा- जवाहर लाल नेहरू क्रिमिनल थे, उन्होंने किए थे दो अपराध

भोपाल. मध्यप्रदेश के पूर्व सीएम शिवराज सिंह चौहान ( Shivraj Singh Chouhan ) ने मोदी सरकार द्वारा जम्मू-कश्मीर ( Jammu and Kashmir ) से धारा 370 ( Article 370 ) हटाने पर कांग्रेस पर निशाना साधा है। वहीं, शिवराज सिंह चौहान ने देश के पहले प्रधानमंत्री पंडित जवाहर लाल नेहरू ( Jawaharlal Nehru ) को लेकर विवादित बयान दिया है। पंडित नेहरू पर हमला बोलते हुए शिवराज सिंह चौहान ने उन्हें क्रिमिनल ( criminal ) बताया है। शिवराज सिंह चौहान ने कहा- पूर्व पीएम पंडित जवाहर लाल नेहरू 'क्रिमिनल' थे। उन्होंने दो अपराध किए थे।

इसे भी पढ़ें- शिवराज बोले- नेहरू की भूल को मोदी ने सुधारा, नरेन्द्र मोदी भारत को भगवान का वरदान


आज पूरा कश्मीर हमारा होता
शिवराज सिंह चौहान शनिवार को भाजपा सदस्यता अभियान ( BJP membership drive ) के लिए ओड़िशा की राजधानी भुवनेश्वर पहुंचे थे। यहां मीडिया को संबोधित करते हुए शिवराज सिंह चौहान ने कहा- जब भारतीय फौज ( Indian Forces ) कश्मीर से पाकिस्तानियों को खदेड़ते हुए आगे बढ़ रही थी, उसी समय पंडित जवाहर लाला नेहरू ने संघर्ष विराम की घोषणा कर दी। जिस कारण से जम्मू-कश्मीर का एक-तिहाई हिस्सा पाकिस्तान के कब्जे में चला गया। यदि कुछ दिन और सीजफायर की घोषणा नहीं होती, तो पूरा कश्मीर हमारा होता।

धारा 370 नेहरू का दूसरा अपराध
शिवराज सिंह चौहान ने कहा- पंडित जवाहर लाल नेहरू का दूसरा अपराध धारा 370 है। एक देश दो निशान, दो विधान और दो प्रधान। शिवराज सिंह चौहान ने कहा- यह केवल देश के साथ नाइंसाफी नहीं है, बल्कि अपराध भी है।

नेहरू की भूल को मोदी ने सुधारा
शिवराज सिंह चौहान ने कहा- जो महाभूल पंडित नेहरू ने कश्मीर को लेकर की थी, उसे सुधारने का कार्य प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में सरकार द्वारा किया गया है। शिवराज ने कहा- भाजपा केवल चुनाव जीतने और सत्ता पाने के लिए राजनीति नहीं करती है। देश की जनता की हरसंभव सेवा करना और विश्व में भारत को सर्वोच्च स्थान दिलाना हमारा एकमात्र लक्ष्य है। शिवराज ने कहा- कभी एक नरेंद्र ने कहा था कि मैं भारत को विश्वगुरु बनते हुए देख रहा हूं, आज एक नरेंद्र उस सपने को पूरा कर रहा है। भौतिकता की अग्नि में दग्ध इस विश्व मानवता शाश्वत शांति के पथ का दिग्दर्शन हमारा भारत कराएगा।

इसे भी पढ़ें- मध्यप्रदेश में इस मामले में शिवराज के इर्द-गिर्द भी नहीं है कांग्रेस का कोई नेता

मोदी सरकार ने हटाई धारा 370
जम्मू-कश्मीर में 70 सालों से लगी धारा 370 को मोदी सरकार ने दूसरे कार्यकाल में हटा दी गई। केंद्र सरकार द्वारा अनुच्छेद 370 के तहत जम्मू-कश्मीर को दिए गए विशेष दर्जे को हटाने के बाद इसके समर्थक अलग-अलग तरीके से इसका जश्न मना रहे हैं।