हाल ही में शिवराज सिंह चौहान भोपाल के एमपी नगर में छात्र-छात्राओं से मुलाकात की थी। इस दौरान शिवराज ने कहा था- बेटे-बेटियों से भेंटकर मन असीम ऊर्जा और आनंद से भर गया। उत्साह, उल्लास और स्नेह देखकर अभिभूत हूं। इनका यही प्रेम और विश्वास मुझे इनके एवं देश-प्रदेश के उत्थान के लिए निरंतर प्रेरित करता रहता है। बच्चों, तुम्हारे उज्ज्वल भविष्य के लिए आशीर्वाद, शुभकामनाएं!