28 अक्टूबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

देश के 16 बड़े नेता आज मना रहे जन्मदिन, सांसदों-मंत्रियों-राज्यपाल को भेजी शुभकामनाएं

Shivraj Singh Chauhan- आज यानि 1 जून का दिन देश के नेताओं के लिए खास बन गया है। राष्ट्रीय स्तर के अनेक नेताओं का आज जन्मदिन है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

भोपाल

•

image

deepak deewan

•

Updated: 1 Jun 2025, 4:13 PM IST

Shivraj Singh Chouhan wished birthday to 16 leaders MPs-ministers-governor

Shivraj Singh Chouhan wished birthday to 16 leaders (image-source-X)

Shivraj Singh Chauhan- आज यानि 1 जून का दिन देश के नेताओं के लिए खास बन गया है। राष्ट्रीय स्तर के अनेक नेताओं का आज जन्मदिन है। इनमें देशभर के सांसदों और मंत्रियों के साथ मध्यप्रदेश के राज्यपाल मंगूभाई पटेल भी शामिल हैं। बीजेपी के राष्ट्रीय प्रवक्ता गोपाल अग्रवाल का भी आज जन्मदिन है। इसके अलावा देश के पूर्व राष्ट्रपति और स्वतंत्रता संग्राम सेनानी नीलम संजीव रेड्डी की आज पुण्यतिथि है। खास बात यह है कि विदिशा सांसद केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराजसिंह चौहान ने इन सभी नेताओं को ट्वीट करते हुए याद किया है। उन्होंने 16 राजनेताओं, सांसदों, मंत्रियों को जहां उनके जन्मदिन पर शुभकामनाएं प्रेषित कीं वहीं पूर्व राष्ट्रपति स्वर्गीय नीलम संजीव रेड्डी को उनकी पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि भी अर्पित की।

एमपी के राज्यपाल मंगूभाई पटेल का आज जन्मदिन है। सीएम मोहन यादव सहित अनेक मंत्रियों ने उन्हें जन्मदिन की शुभकामनाएं दी हैं। सीएम ने केंद्रीय राज्य मंत्री सावित्री ठाकुर और मध्यप्रदेश सरकार में राज्यमंत्री राधासिंह को भी जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं।

यह भी पढ़ें :पीएम किसान सम्मान निधि में आया नया अड़ंगा, जांच में अटकी किसानों की अगली किस्त

केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराजसिंह चौहान ने भी राज्यपाल मंगूभाई पटेल, केंद्रीय राज्य मंत्री सावित्री ठाकुर और मध्यप्रदेश सरकार में राज्यमंत्री राधासिंह को जन्मदिन की शुभकामनाएं दी हैं। रविवार को उन्होंने अपने एक्स हेंडल पर देश के 16 राजनेताओं को जन्मदिन की बधाई देते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना व्यक्त की है।

कृषि मंत्री शिवराजसिंह चौहान ने दी जन्मदिन की शुभकामनाएं

  1. पूर्व केंद्रीय मंत्री और भरूच गुजरात से लोकसभा सांसद मनसुखभाई वसावा
  2. बीजेपी के राष्ट्रीय प्रवक्ता गोपाल अग्रवाल
  3. एमपी सरकार में राज्यमंत्री राधासिंह
  4. गुजरात से राज्यसभा के सांसद रामभाई मोकारिया
  5. गुजरात से राज्यसभा के सांसद बाबूभाई देसाई
  6. अमरेती गुजरात से लोकसभा सांसद भरतभाई सुतारिया
  7. सुरेंद्रनगर गुजरात से लोकसभा सांसद चंदूभाई शिहोरा
  8. मेहसाणा गुजरात से लोकसभा सांसद हरिभाई पटेल
  9. केंद्रीय राज्य मंत्री सावित्री ठाकुर
  10. आंध्रप्रदेश के कुरुनूल के सांसद नागार्जुन
  11. कर्नाटक के राज्यसभा सांसद इरन्ना कडाडी
  12. असम कांजीरंगा के सांसद कामाख्या तासा
  13. कर्नाटक के बागलकोट के सांसद पीसी गड्डीगौडर
  14. एमपी के राज्यपाल मंगूभाई पटेल
  15. केंद्रीय मंत्री मनसुख मांडविया
  16. केंद्रीय मंत्री भागीरथ चौधरी