11 फ़रवरी 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

शिवराज बोले- पूरी कांग्रेस होल्ड पर, जनता भी होल्ड पर रखेगी

-------------- सवाल-जवाब में आमने-सामने शिवराज-कमलनाथ-------------

2 min read
Google source verification
 Chief Minister Shivraj Singh Chouhan

Congress on the verge of collapse - CM Shivraj Singh Chouhan,Congress on the verge of collapse - CM Shivraj Singh Chouhan,मुख्यमंत्री ने प्रदेशवासियों को दी बड़ी सौगात, अब नहीं लगेगा बेटरमेंट चार्ज, जानें और कौन-कौन सी घोषणाएं कीं

jitenra.chourasiya@भोपाल। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने बुधवार को कांग्रेस और कमलनाथ पर फिर निशाना साधा। शिवराज ने कहा कि राहुल गांधी और कमलनाथ के नेतृत्व में पूरी कांग्रेस ही होल्ड पर रखी हुई है। जनता भी कांग्रेस को होल्ड पर ही रखने वाली है। सवालों के क्रम में पूछा कि खिसियानी बिल्ली की तरह इधर-उधर की बातें की जा रही हैं। मैं फिर पूछ रहा हूं और कह रहा हूं, कांग्रेस झूठ बोलने में माहिर है, झूठे वचन पत्र पर ही उन्होंने पिछली बार वोट मांगे थे और कोई वचन पत्र पूरा नहीं किया। मैं आज फिर उनके वचन पत्र का एक वादा उनको क्या, अब तो जनता को ही याद दिला रहा हूं। इन्होंने कहा था कि 200 से लेकर 500 हेक्टेयर विशेष कृषि क्षेत्र विकसित किए जाने के साथ एक ही स्थान पर कृषि उपकरण, सिंचाई विद्युत, बीज उपचार, मिट्टी परीक्षण, भंडारा की सुविधा देने और इन क्षेत्रों को मंडी कर से मुक्त करने का वादा कमलनाथ जी और कांग्रेस ने किया था। झूठे वादे करना और भूल जाना, झूठ बोलना और जनता को भ्रमित करना यह कांग्रेस और कमलनाथ जी का काम रहा है।
----
राहुल गांधी से भी सवाल-
शिवराज ने मीडिया से बातचीत में कहा कि राहुल गांधी से भी सवाल पूछे। शिवराज ने पूछा कि राहुल बताए क्या उन्होंने अपनी यात्रा के दौरान देश की एकता, अखंडता, समृद्धि और सामाजिक समरसता नहीं देखी? भारत जोड़ो यात्रा में भी गए थे हरि भजन को ओटन लगे कपास। देश के खिलाफ बात करने वाले लोग क्यों आप के दाएं और बाएं चल रहे थे..? आपकी यात्रा ने दिया क्या देश को यह तो बताओ..। राहुल की मानसिक आयु पर हमें सदैव संदेह होता है।
------------------
विकास यात्रा में 4088 लोकार्पण-
शिवराज ने विकास यात्राओं में अब तक की जानकारी भी दी। शिवराज ने कहा कि अब तक लगभग 4088 लोकार्पण व 3049 भूमिपूजन हुए हैं। अब तक 46956 आवेदन मिले, जिनमें से 34234 पात्र पाकर मंजूर कर दिए हैं।
------------------
इधर, कमलनाथ बोले- हंसना और गाल फुलाना एक साथ नहीं हो सकते...
प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ ने भी मुख्यमंत्री शिवराज से सवाल पूछा। कमलनाथ ने शिवराज को कहा कि हंसना और गाल फुलाना, दोनों एक साथ नहीं हो सकते। इसी तरह सत्ता और विपक्ष में बैठना भी एक साथ नहीं हो सकता। कमलनाथ ने कहा कि सौदेबाजी से आप मुख्यमंत्री तो बन गए, लेकिन पद की गरिमा नहीं समझ पाए। आप किसी सवाल का जवाब नहीं दे रहे हैं। मध्य प्रदेश की जनता की ओर से मैं 11वां सवाल पूछता हूं। हिम्मत हो तो जवाब दीजिए कि आपने हर हाथ, एक काज योजना के तहत प्रदेश के हर परिवार के एक बेरोजगार व्यक्ति की आय सुनिश्चित करने का वादा किया था। आपने यह वादा क्यों नहीं निभाया और क्यों मध्य प्रदेश में आज 30 लाख से ज्यादा पंजीकृत बेरोजगार हैं?
-----------------------------