28 अक्टूबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

केंद्रीय मंत्री तोमर को कार्यकर्ताओं ने घेरा, बीजेपी में टिकट वितरण पर घमासान

सोनकच्छ से बीजेपी ने राजेश सोनकर को अपना प्रत्याशी घोषित किया है।उन्हें बदलकर राजेंद्र वर्मा को टिकट देने और उचित सम्मान देने की मांग करने 500 से ज़्यादा गाड़ियों में वर्मा समर्थक दोपहर में पार्टी के प्रदेश कार्यालय पहुंच गए। करीब ढाई बजे जब तोमर कार्यालय से बाहर निकल रहे थे तब उनका घेराव कर दिया।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

भोपाल

•

image

deepak deewan

•

Updated: 23 Aug 2023, 4:33 PM IST

bjp23.png

भोपाल आए तोमर को कई कार्यकर्ताओं ने घेर लिया

बीजेपी ने प्रदेश की 39 सीटों पर अपने प्रत्याशी घोषित कर दिए हैं पर इससे पार्टी में बवाल मच गया है। कई सीटों पर पार्टी कार्यकर्ता और नेता घोषित किए गए प्रत्याशी से असंतुष्ट हैं। पार्टी में इस टिकट वितरण पर अंदरूनी घमासान चालू हो गया है।

बुधवार को केंद्रीय मंत्री नरेंद्रसिंह तोमर को BJP कार्यकर्ताओं के गुस्से का सामना करना पड़ा। भोपाल आए तोमर को कई कार्यकर्ताओं ने घेर लिया। बताया जा रहा है कि कार्यकर्ता सोनकच्छ से राजेंद्र वर्मा का टिकट काट दिए जाने पर नाराजगी जता रहे थे।

कार्यकर्ताओं ने भोपाल में पार्टी कार्यालय में ही नरेंद्र सिंह तोमर का घेराव कर दिया। ढोल नगाड़ों के साथ बीजेपी ऑफिस पहुंचे बीजेपी कार्यकर्ताओं ने तोमर की कार घेर ली। बताया जा रहा है कि सोनकच्छ से आए दो हजार से ज्यादा कार्यकर्ताओं ने पूर्व प्रत्याशी राजेंद्र वर्मा को टिकट नहीं देने पर नाराजगी जताई।

ऑफिस में हंगामा होते देख बीजेपी के वरिष्ठ नेता भी सन्न रह गए- गुस्साए कार्यकर्ता तोमर की कार के आगे आकर राजेंद्र वर्मा को टिकट देने की मांग करने लगे। सोनकच्छ से पूर्व प्रत्याशी राजेंद्र वर्मा का टिकट कटने से नाराजगी जताते हुए इन कार्यकर्ताओं जोरदार नारेबाजी भी की। ऑफिस में हंगामा होते देख बीजेपी के वरिष्ठ नेता भी सन्न रह गए। आखिरकार यहां का गेट बंद कर दिया गया।

समर्थकों का दावा है कि पार्टी द्वारा उनकी टिकट बेवजह काटी गई - राजेंद्र वर्मा के समर्थकों का दावा है कि पार्टी द्वारा उनकी टिकट बेवजह काटी गई है। वे वर्मा को टिकट देने की मांग करने के लिए भोपाल आए हैं।

सोनकच्छ से बीजेपी ने राजेश सोनकर को अपना प्रत्याशी घोषित किया है।उन्हें बदलकर राजेंद्र वर्मा को टिकट देने और उचित सम्मान देने की मांग करने 500 से ज़्यादा गाड़ियों में वर्मा समर्थक दोपहर में पार्टी के प्रदेश कार्यालय पहुंच गए। करीब ढाई बजे जब तोमर कार्यालय से बाहर निकल रहे थे तब उनका घेराव कर दिया।