23 सितंबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

लोकसभा चुनाव से पहले कांग्रेस को झटका, एमपी में भी बसपा-सपा ने गठबंधन में नहीं किया शामिल

लोकसभा चुनाव से पहले कांग्रेस को झटका, एमपी में भी बसपा-सपा ने गठबंधन में नहीं किया शामिल
2 min read
Google source verification

भोपाल

image

Pawan Tiwari

Feb 25, 2019

bsp

लोकसभा चुनाव से पहले कांग्रेस को झटका, एमपी में भी बसपा-सपा ने गठबंधन में नहीं किया शामिल

भोपाल. लोकसभा चुनाव से पहले एक बार फिर से समाजवादी पार्टी और बहुजन समाजवादी पार्टी ने कांग्रेस को झटका दिया है। मध्यप्रदेश में लोकसभा चुनाव के लिए दोनों दलों ने सीटों का बंटवारे का एलान कर दिया है। सपा तीन सीटों पर चुनाव लड़ेगी तो बसपा 26 सीटों पर लोकसभा चुनाव लड़ेगीय़ इस गठबंधन में कांग्रेस को शामिल नहीं किया गया है। इससे पहले दोनों दलों ने उत्तरप्रदेश में भी सीटों के बंटवारे का एलान किया था और वहां भी कांग्रेस को इस गठबंधन में शामिल नहीं किया गया था। हालांकि दोनों ही दलों ने कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी और सोनिया गांधी की संसदीय सीट अमेठी और रायबरेली में अपने उम्मीदवार नहीं उतारने का एलान किया था। मध्यप्रदेश की कांग्रेस सरकार अल्पमत में है और दोनों ही दलों ने कांग्रेस को समर्थन दिया है।

ऐसे में माना जा रहा था कि दोनों दल मध्यप्रदेश में कांग्रेस के साथ मिलकर लोकसभा में चुनाव लड़ सकते हैं। विधानसभा चुनाव में भी कांग्रेस और बसपा के गठबंधन की अटकलें थीं लेकिन मायावती ने मीडिया से बात करते हुए दिग्विजय सिंह पर आरोप लगाया था और कहा था कि दिग्विजय जैसे नेताओं के कारण मध्यप्रदेश में बसपा और कांग्रेस का गठबंधन नहीं हो सका। 2018 के विधानसभा चुनावों में बसपा और सपा दोनों ही पार्टियों का प्रदर्शन बेहतर नहीं था। यहां बसपा को दो और सपा के केवल एक सीट पर जीत मिली थी।

26 सीटों पर बसपा और 3 पर बसपा उतारेगी उम्मीदवार

मायावती ने जब मध्यप्रदेश में कांग्रेस के समर्थन का एलान किया था तो उस दौरान उन्होंने कांग्रेस और भाजपा दोनों ही दलों में निशाना साधा था। मायावती ने कहा था कि कांग्रेस की गलत नीतियों के कारण देश में कई राजनीतिक पार्टियों का जन्म हुआ है। बता दें कि दोनों दलों ने यूपी में भाजपा को रोकने के लिए गठबंधन किया है। मध्यप्रदेश में बालाघाट, टीकमगढ़ और खुजराहो लोकसभा सीट से सपा के प्रत्याशी मैदान में उतरेंगे वहीं, बाकि सीटों पर बहुजन समाजवादी पार्टी अपने उम्मीदवार मैदान में उतारेगी।

बसपा को लगा झटका
गठबंधन और सीटों के बंटवारे के साथ ही मध्यप्रदेश में बसपा को बड़ा झटका लगा है। रविवार को बसपा प्रमुख मायावती को बड़ा झटका दिया पूर्व सांसद देवराज पटेल ने। रीवा में बीएसपी के कद्दावर नेता और पूर्व बसपा सांसद देवराज पटेल ने कांग्रेस का दामन थाम लिया है। उन्होंने रविवार को मुख्यमंत्री कमलनाथ के हाथों कांग्रेस की सदस्यता ली।