14 सितंबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Bhopal railway: दशहरा, दिवाली और छठ पूजा पर 3 राज्यों के बीच चलेंगी स्पेशल ट्रेनें, IRCTC ने जारी की एडवाइजरी

Indian Railway Special Train: दशहरा, दिवाली और छठ पूजा की भीड़ नियंत्रित करने के लिए रेलवे भोपाल मंडल स्पेशल ट्रेनें चलाने जा रहा है। जानिए कौन सी हैं वे ट्रेनें....
2 min read
Google source verification
दशहरा, दिवाली व छठ पर चलेंगी स्पेशल ट्रेनें (Photo Source: patrika)

दशहरा, दिवाली व छठ पर चलेंगी स्पेशल ट्रेनें (Photo Source: patrika)

Indian Railway: दशहरा, दिवाली और छठ पूजा की भीड़ नियंत्रित करने के लिए रेलवे ने अभी तैयारी शुरू की है। सीनियर डीसीएम सौरभ कटारिया ने बताया कि कंफर्म सीट उपलब्ध करवाने के लिए मध्यप्रदेश के भोपाल मंडल से दो जोड़ी विशेष ट्रेनों का संचालन करने का निर्णय लिया गया है। रेलवे में यात्रा की तारीख से 60 दिन पहले एडवांस टिकट बुकिंग शुरू करने का नियम लागू किया गया है। सुबह 8 बजे टिकट विंडो खुलने के एक मिनट के अंदर सीटें वेटिंग में पहुंच जा रही है। त्योहारी सीजन को ध्यान में रखते हुए आईआरसीटीसी (IRCTC) ने यात्रियों के लिए एडवाइजरी जारी की है।

भोपाल से स्पेशल ट्रेनें चलेंगी

भारतीय रेलवे द्वारा यात्रियों की सुविधा के लिए स्पेशल ट्रेनें पुणे से गोरखपुर और मुंबई सीएसएमटी से गोरखपुर के बीच चलाई जाएंगी। ये ट्रेन 3 राज्यों के बीच चलेगी। पुणे-गोरखपुर स्पेशल ट्रेन अक्टूबर के दूसरे सप्ताह से नवंबर तक दोनों दिशाओं में 44 फेरे लगाएगी। वहीं, मुंबई सीएसएमटी-गोरखपुर स्पेशल ट्रेन भी अक्टूबर से नवंबर के दौरान कुल 43 फेरे पूरी करेगी। ये ट्रेनें इटारसी, भोपाल, बीना, झांसी, कानपुर, लखनऊ और गोंडा जैसे प्रमुख स्टेशनों से होकर गुजरेंगी। यात्री किसी भी स्टॉप से अपना रिजर्वेशन करा सकते हैं।

अधिकृत माध्यमों से ही कराएं टिकट की बुकिंग

रेलवे ने यात्रियों के लिए एडवाइजरी जारी की है कि टिकट सिर्फ आइआरसीटीसी की आधिकारिक वेबसाइट irctc.co.in या IRCTC Rail Connect एप से ही बुक करें। किसी भी अनधिकृत दलाल या फर्जी एजेंट के झांसे में न आएं, क्योंकि इनसे ली गई टिकट अवैध मानी जा सकती है। बुकिंग के समय केवल अपना ही चालू मोबाइल नंबर दर्ज करें ताकि ट्रेन के समय और प्लेटफॉर्म की जानकारी मिलती रहे।

कैसे करा सकते हैं रिजर्वेशन

जो भी यात्री इस इस ट्रेन में रिजर्वेशन कराना चाहते हैं वे IRCTC की आधिकारिक वेबसाइट (www.irctc.co.in) पर अकाउंट रजिस्टर करें। यहां पर आपको लॉगिन करना होगा, जिसके लिए यूजरनेम और पासवर्ड डालना होगा। इसके बाद यात्रियों का नाम, उम्र और सीट की प्राथमिकता दर्ज करें। क्रेडिट/डेबिट कार्ड, नेट बैंकिंग या UPI के जरिए टिकट का भुगतान करें। पेमेंट पूरा होने के बाद, आपका ई-टिकट (E-ticket) ईमेल और SMS पर आ जाएगा।