
स्पाइसजेट की सेवाओं से यात्रियों में आक्रोश,यात्री हुए परेशान
भोपाल। "आपकी फ्लाइट समय से 35 मिनिट पहले 12.50 बजे आयेगी" ये मैसेज स्पाइस जेट की फ्लाइट में अहमदाबाद से भोपाल के लिए फ्लाइट बुक कराने वाले यात्री चंद्र लालचंदानी को मिला।
समय से पहले फ्लाइट बोर्डिंग की सूचना मिलने पर अहमदाबाद में अपना अपना काम बीच में छोड़कर लालचंदानी फौरन एयरपोर्ट पहुंचे जहां लॉबी में उन्हें डिस्प्ले बोर्ड पर फ्लाइट में देरी का मैसेज दिखा तब उन्होंने स्पाइसजेट के कर्मचारियों को बताया कि हमे मैसेज मिला था कि फ्लाइट जल्दी आएगी लेकिन यहां तो देरी से आने की सूचना डिस्प्ले हो रही है।
इस पर स्पाइसजेट के कर्मचारी बोले कि आप उस पर ध्यान न दें। फ्लाइट 12.50 बजे आ जायेगी। जिसके बाद यात्रियों की सुरक्षा जांच कराकर उन्हें बोर्डिंग पास जारी कर बोर्डिंग के लिए भेज दिया गया लेकिन बोर्डिंग नहीं कराई गई और यात्रियों को बताया गया कि फ्लाइट 5 घंटे की देरी से 5.55 पर जायेगी।
यह सुनकर यात्रियों ने नाराजगी जताई और और स्पाइसजेट प्रबंधन को रुकने की व्यवस्था करने को कहा लेकिन मौजूद कर्मियों ने मना कर दिया जिसके बाद यात्रियों ने अहमदाबाद एयरपोर्ट पर हंगामा किया।
40 यात्री हुए परेशान
जानकारी के मुताबिक अहमदाबाद से करीब 40 यात्रियों को भोपाल आना था। यह यात्री स्पाइसजेट के द्वारा भेजे गए गलत मैसेज की वजह से समय से पहले एयरपोर्ट पर पहुँच गए और परेशान हुए।
फ्लाइट की टाइमिंग का गलत मैसेज भेजकर यात्रियों को परेशान किया जाता है। अहमदबाद एयरपोर्ट पर स्पाइसजेट के अधिकारियों का व्यवहार भी ठीक नहीं था। मुझे नुकसान हुआ है। भोपाल में मेरी मीटिंग थी लेकिन विमान कंपनी की वजह से मीटिंग निरस्त करनी पड़ी और नुकसान हुआ।
- चंद्र लालचंदानी, यात्री
Updated on:
23 Mar 2019 07:51 pm
Published on:
23 Mar 2019 07:12 pm
बड़ी खबरें
View Allभोपाल
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
