भोपाल। कोरोना के खिलाफ जंग में अब देश को वैक्सीन की त्रिशक्ति मिल गई है। रूसी स्पूतनिक-वी वैक्सीन (sputnik v vaccine) की पहली डोज दिल्ली में लगाई गई। अगले सप्ताह से देश में स्पूतनिक वैक्सीन लगनी शुरू हो जाएगी। इधर, मध्यप्रदेश सरकार भी स्पूतनिक वैक्सीन के लिए सक्रिय हो गई है, उसके लिए उसने प्रयास तेज कर दिए हैं। सरकार स्तर पर एक-दो दिन में इसकी दरें फाइनल हो जाएगी। फिलहाल, सरकार इसके लिए ग्लोबल टेंडर जारी करने की तैयारी में नहीं है।