3 नवंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

वैक्सीन से पहले शिक्षक ने दिया डोज- बच्चों के सामने स्टूडेंट की लात, घूंसों से पिटाई

महज छोटी सी बात को लेकर की गई, ऐसे में आक्रोशित परिजनों ने प्रिंसिपल से शिकायत कर सख्त कार्रवाई करने की मांग की है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

भोपाल

•

image

Subodh Kumar Tripathi

•

Updated: 4 Feb 2022, 8:38 AM IST

वैक्सीन से पहले शिक्षक ने दिया डोज- बच्चों के सामने स्टूडेंट की लात, घूंसों से पिटाई

वैक्सीन से पहले शिक्षक ने दिया डोज- बच्चों के सामने स्टूडेंट की लात, घूंसों से पिटाई

भोपाल. जिस वैक्सीन को लगवाने के लिए सरकार हर संभव प्रयास कर रही है। उसी वैक्सीन को लगवाने आए एक छात्र की राजधानी में एक टीचर ने जमकर पिटाई कर दी, आश्चर्य की बात तो यह है कि इस स्टूडेंट की पिटाई भी महज छोटी सी बात को लेकर की गई, ऐसे में आक्रोशित परिजनों ने प्रिंसिपल से शिकायत कर सख्त कार्रवाई करने की मांग की है।


जानकारी के अनुसार राजधानी भोपाल के सुभाष एक्सीलेंस स्कूल में एक 11 वीं कक्षा का छात्र वैक्सीन लगवाने पहुंचा था, वह वैक्सीन लगवाने वालों की कतार में खड़ा नहीं हुआ तो वहां मौजूद शिक्षक ने छात्र को पकड़कर जमकर पीटा, इस दौरान वहीं उपस्थित स्टूडेंट देखते रह गए, सब हैरान थे कि आखिर ऐसा क्या हो गया जो शिक्षक छात्र को जमकर पीटे जा रहे हैं। हालांकि शिक्षक इतने आक्रोशित नजर आ रहे थे कि कोई बीच बचाव करने की हिम्मत भी नहीं जुटा पाया, क्योंकि उन्हें डर था कहीं वे उन पर भी धावा नहीं बोल दें।


पहले पाइप, फिर चांटे और घूंसे और लात
वैक्सीन लगवाने आए स्टूडेंट की पिटाई करने में शिक्षक ने कोई कसर नहीं छोड़ी, उन्होंने पाइप से मारने के बाद, स्टूडेंट को चांटे भी मारे और लात-घूंसे भी चलाए, ऐसा लग रहा था जैसे शिक्षक की स्टूडेंट की गहरी दुश्मनी हो, क्योंकि जिस प्रकार से वे पिटाई कर रहे थे, ऐसी पिटाई तो शायद ही कोई शिक्षक करता हो।

यह भी पढ़ें: विद्यार्थियों को परीक्षा में लाना होगा सैनेटाईजर, पानी की बोतल, जानें कब मिलेगा कक्षा में प्रवेश और पेपर-कापियां

प्रिसिंपल ने की कार्रवाई, उच्च अधिकारियों को लिखा पत्र


इस मामले में विद्यालय के प्रिंसिपल ने शिक्षक के खिलाफ उचित कार्रवाई करने के लिए उच्च अधिकारियों को अवगत कराते हुए पत्र लिखा है, बताया जा रहा है कि उक्त शिक्षक का नाम मेघ श्याम है, जो उच्च माध्यमिक विद्यालय से आए हैं, इस संबंध में प्रिंसिपल सुधाकर पाराशर ने बताया कि स्टूडेंट के परिजनों ने इस संबंध में शिकायत कर कार्रवाई की मांग की है, उन्होंने टीचर के खिलाफ कार्रवाई के लिए विभाग को अवगत करा दिया है। वहीं शिक्षक से इस स्टूडेंट को पीटने का कारण पूछा तो वे बोले कि अगर मैं उसे नहीं पिटता तो वह मुझे मारता, परिजनों ने इस संबंध में थाने में भी शिकायत दर्ज कराई है।