29 अक्टूबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

हमीदिया में शुरू होगा स्वच्छ विभाग अभियान, हर हफ्ते होगी रैंकिंग

मंत्री ने किया कमला नेहरू अस्पताल का निरीक्षण  
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

भोपाल

•

image

Govind Prasad Agnihotri

•

Updated: 8 Sep 2021, 1:42 AM IST

Swachh Hospital Campaign in Bhopal

हमीदिया में शुरू होगा स्वच्छ विभाग अभियान, हर हफ्ते होगी रैंकिंग

भोपाल. अब स्वच्छ भारत अभियान की तर्ज पर राजधानी के हमीदिया में स्वच्छ अस्पताल अभियान चलाया जाएगा। इसमें साफ-सफाई के लिए विभागों में प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा। साफ सफाई के आधार पर हर हफ्ते इसकी रैंकिंग की जाएगी होगी और महीने के अंत में विजेता विभाग तय किया जाएगा। अस्पताल में साफ सफाई के लिए ऐसी शुरुआत करने वाला हमीदिया संभवत: देश का पहला अस्पताल होगा। इससे मरीजों को, परिजनों को राहत मिलेगी। साफ-सफाई नहीं होने से संबंधित शिकायतों भी दूर होंगी।

ली इलाज की जानकारी
प्रदेश के चिकित्सा शिक्षा मंत्री विश्वास सारंग ने मंगलवार को कमला नेहरू अस्पताल स्थित पीडियाट्रिक वार्ड का निरीक्षण किया। भर्ती बच्चों के परिजनों से बात की। सुविधाएं, इलाज की जानकारी ली। इसी दौरान मंत्री ने कहा कि अस्पताल में साफ -सफ ाई की व्यवस्था दुरुस्त करने के लिए विभागवार प्रतियोगिता आयोजित करवाई जाए।

बच्चा वार्ड में कार्टून कैरेक्टर
मंत्री विश्वास सारंग ने कहा कि बच्चा वार्ड में दीवारों पर कार्टून कैरेक्टर बनाए जाएं। अस्पताल में मौसमी बीमारियों से संबंधित लगभग 150 बच्चे भर्ती हैं। अस्पताल में दो सौ बिस्तरों की व्यवस्था है। जरूरत पडऩे पर एक अतिरिक्त वेंटिलेटर रखने के निर्देश दिए।

बिटिया को देख दी राशि
मंत्री सारंग ने एक महिला के साथ तीन दिन की बेटी देख उसका नाम पूछा। साथ ही बेटी होने पर मां को उपहार स्वरूप नेग भी दिया। डॉक्टर्स की मांग पर मंत्री सारंग ने दो नए ऑपरेशन थिएटर नए इंफ्रास्ट्रक्चर में शामिल करवाने का आश्वासन दिया। इस दौरान डीन डॉ. जितेन्द्र शुक्ला और हमीदिया के अधीक्षक डॉ. लोकेन्द्र दबे मौजूद थे।

बड़ी खबरें

View All

भोपाल

मध्य प्रदेश न्यूज़

ट्रेंडिंग