बता दें कि, बंगाल की खाड़ी में एक बारि फिर मानसूनी गतिविधियां बनने लगी हैं, जिसके चलते प्रदेश में बारिश का सिलसिला शुरु होगा। फिलहाल, ये कम दबाव का क्षेत्र राजस्थान में बन रहा है। फिलहाल, मौसम विभाग ने आगामी 3 दिनों में भोपाल के अलावा उज्जैन और बालाघाट समेत 11 जिलों में बारिश का यलो अलर्ट जारी किया गया है। बता दें कि, प्रदेश के धार, उज्जैन, देवास, शाजापुर, बैतूल, हरदा, अनूपपुर, डिंडोरी, सिवनी, मंडला और बालाघाट जिलों के अलावा रीवा संभाग में हल्की बारिश रहेगी। जबकि, भोपाल, जबलपुर, इंदौर, होशंगाबाद, शहडोल, ग्वालियर और चंबल संभागों में गरज-चमक के साथ बूंदाबांदी की संभावना है।