
नवंबर के आखिरी हफ्ते से पड़ेगी कड़ाके की ठंड, कई जिलों के तापमान में भारी गिरावट
भोपाल. मध्यप्रदेश में जल्द ही कड़ाके की ठंड पड़ने वाली है। मौसम विभाग क अनुसार, 15 से 27 नवंबर के दौरान मध्यप्रदेश मौसम शुष्क रहेगा। पश्चिमोत्तर मध्य प्रदेश में न्यूनतम तापमान सामान्य से 1 से 3 डिग्री अधिक रहने की संभावना है तथा मध्य प्रदेश के शेष हिस्सों में न्यूनतम तापमान सामान्य या सामान्य से अधिक बने रहने के आसार हैं। इस दौरान अरब सागर एवं बंगाल की खाड़ी में चक्रवात बनाने की संभावना नहीं है।
बढ़ेगी ठंड
नवंबर के दूसरे सप्ताह में प्रदेश में ठंड बढ़ सकती है। भोपाल में सोमवार रात पारा गिरकर करीब 13.8 डिग्री तक पहुंच गया है। यह सीजन की अभी तक की सबसे ठंडी रात है। बैतूल और पंचमढ़ी सबसे ठंडा रहा। वहीं, रात का तापमान 8.8 डिग्री दर्ज किया गया है। यह सामान्य से 4.5 फीसदी कम रहा है।
कश्मीर में फिर बर्फबारी
मध्य भारत के प्रति चक्रवात बना है। बताया जा रहा है कि इसके कारण कश्मीर में फिर से बर्फबारी हो सकती है। इस चक्रवात को कोई खास असर नहीं होगा लेकिन मध्यप्रदेश में ठंड बढ़ सकती है। अगले हफ्ते ठंड बढ़ने के आसार हैं।
नवंबर में ज्यादा ठंड
मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि बीते 10 सालों से मध्यप्रदेश में नवंबर महीने के आखिरी में ठंड बड़ जाती है। इस बार भी मध्यप्रदेश में नवंबर के आखिरी हफ्ते में ठंड बढ़ने के आसार हैं। मध्यप्रदेश में इस बार भारी बारिश हुई है जिस कारण से माना जा रहा है कि इस बार ठंड भी अन्य वर्षों की अपेक्षा आधिक हो सकती है।
प्रमुख शहरों का तापमान
सोमवार को ग्वालियर का तापमान 12 डिग्री तक पहुंच गया तो रीवा संभाग में भी तापमान में गिरावट देखने को मिली है। उमारिया में तापमान करीब 11 डिग्री रहा वहीं रीवा में 13 डिग्री के आपसाप तापमान दर्ज किया गया है। छिंदवाडा में 12 तो सिवनी जिले में तापमान करीब 13 डिग्री रहा है। राजधानी भोपाल की बात करें तो सुबह और रात में ठंड बढ़ने लगी है। सुबह से ही लोग स्वेटर पहनकर घरों से बाहर निकल रहे हैं। वहीं, दिन की अपेक्षा रात के मौसम में बदलाव देखने को मिला है।
Published on:
20 Nov 2019 09:33 am
बड़ी खबरें
View Allभोपाल
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
