11 फ़रवरी 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

देश से income tax खत्म हो: सुब्रमण्यम स्वामी

बोले : गरीब टैक्स देता नहीं है। अमीरों के पास टैक्स एक्सपर्ट हैं। इस टैक्स का सबसे ज्यादा तनाव मध्यमवर्ग झेलता है।

2 min read
Google source verification
dr.subramanian swami

भोपाल। देश में आयकर income tax खत्म कर दिया जाना चाहिए। दरअसल, गरीब टैक्स देता नहीं है। अमीरों के पास टैक्स एक्सपर्ट हैं। इस टैक्स का सबसे ज्यादा तनाव मध्यमवर्ग झेलता है। भाजपा नेता डॉ. सुब्रमण्यम स्वामी ने ये बात सोमवार को जन परिषद की तरफ से पर्यावरण एवं कृषि विषयों पर आयोजित 5वीं अंतरराष्ट्रीय तीन दिवसीय कॉन्फ्रेंस के पहले दिन कही। हालांकि, उन्होंने इसे अपना निजी विचार बताया।

राम जन्मभूमि मामले में स्वामी ने दीपावली तक मंदिर बनने से जुड़े एक सवाल के जवाब में कहा कि मंदिर निर्माण जल्द होगा। उन्होंने कहा कि कृषि को बढ़ावा देना जरूरी है। इसमें विकास की बहुत संभावना है। दुर्भाग्य है कि इसके विकास पर सरकारों (लाल बहादुर शास्त्री को छोड़कर) ने ध्यान नहीं दिया। नेहरू का सेवियत मॉडल को गलत बताते हुए कहा कि इसका खामियाजा कृषि ने भुगता है। कृषि और किसानों की बेहतरी के लिए सरकार को पैकेज लाना होगा। उन्होंने गायों के दूध उत्पादन बढ़ाने पर भी जोर दिया। डॉ. स्वामी को जन परिषद ने विजय खण्डेलवाल स्मृति सम्मान दिया गया।

जनपरिषद के अध्यक्ष एनपी त्रिपाठी, शीर्षस्य वैज्ञानिक डॉ. सौरभ पाल, डीजी होमगार्ड एमबी सागर, मेजर जनरल पीएन त्रिपाठी, संस्था संयोजक राजमी श्रीवास्तव और महेन्द्र जोशी आदि उपस्थित रहे। इस दौरान पर्यावरण और समाज में रचनात्मक योगदान के लिए कुछ लोगों को सम्मानित भी किया।

यह भी बोले डॉ. स्वामी ...
1. गौ हत्या पर पाबंदी जरूरी। संविधान की धारा ४८ में है व्यवस्था।
2. गंगा और कावेरी के बीच बिछे नहरों का जाल, देश का होगा कायाकल्प।
3. बिजली उत्पादन में थोरियम बेस्ड तकनीक का हो इस्तेमाल।
4. विज्ञान को सरल और व्यवहारिक बनाया जाए।
5. देश के आत्म सम्मान और अस्मिता के गौरव को बरकरार रखने आत्मनिर्भरता जरूरी।
6. विकास के लिए विदेशी पूंजी से नहीं इनोवेशन और रिसर्च पर धन खर्च किया जाए।

7. विदेशी पूंजी निवेश आंख बंद कर लाने की जरूरत नहीं। अपने ट्रेडर्स और मजदूरों के हितों की रक्षा जरूरी।

कॉन्फे्रंस से परे ये बोले
- गुजरात में भाजपा फिर जीतेगी।
- अयोध्या में राम मंदिर मंदिर बनेगा। हमें अपने तथ्यों और तर्कों पर भरोसा है।
- मध्यप्रदेश का व्यापमं घोटाला उनकी प्राथमिकता में नहीं। उनकी प्राथमिकता में स्पेक्ट्रम, नेशनल हैरॉल्ड और दूसरे घोटाले हैं।
- सरकार विजय माल्या को हर हाल में लाएगी।
अपने एक खास अंदाज में कहा कि मैं चाहूंगा तब मंत्री बनूंगा। जब पूछा गया कि ये तो प्रधानमंत्री का अधिकार है, तो वे बोले में उन्हें समझा लूंगा।

-----------------------------------

bjp leader,incometax,dr.subramanian swami,BJP leader Dr. Subramanian Swamy,5th International Three-Day Conference on Environment and Agriculture, Jan Council,Ram temple,Deepawali,promote agriculture,Lal Bahadur Shastri,development,Jan Parishad,know what Dr. Subramanian Swamy says in bhopal