निगमायुक्त और महापौर से बार बार निवेदन करने के बावजूद इस मामले की जांच नहीं कराई जा रही है। कुत्ते पकडऩे के नाम पर हर साल करोड़ों रुपए का टेंडर घोटाला हो रहा है। शहर की जनता कुत्तों का शिकार हो रही है। सीएम की नाराजगी के बावजूद एनजीओ को बचाया जा रहा है।
- शाबिस्ता जकी, नेता प्रतिपक्ष, नगर निगम
आवारा कुत्तों को पकड़कर इनकी रोकथाम कराने का काम निजी एनजीओ के माध्यम से चल रहा है। अपर आयुक्त सहित अन्य अधिकारियों को मौके पर जाकर औचक निरीक्षण करने कहा गया है।
- हरेंद्र नारायण, आयुक्त, नगर निगम