
GRP arrested, seized goods worth Rs 17.5 lakh
भोपाल. रनिंग ट्रेनों में चोरी करने वाली पटना (बिहार) की तीन सदस्य गैंग को जीआरपी ने रानी कमलापति रेलवे स्टेशन से गिरफ्तार किया है। जीआरपी ने आरोपियों से 1 लाख 12 हजार रुपए नकदी सहित करीब 1 लाख 40 हजार रुपए कीमत के सोने के गहने, मांग का टीका, नथ, अंगूठी, एक सोने की धातु जैसी 100 ग्राम बिस्किट, एक सोने की धातु का 10 ग्राम वजनी क्वाइन, एक सोने की धातु जैसी डली 11 ग्राम वजनी कीमती करीब 15 लाख सहित 17 लाख 52 हजार रुपए का सामान जब्त किया है।
सभी आरोपी पटना बिहार के रहने वाले हैं। यह ट्रेनों में एसी क्लास में रिजर्वेशन करा कर चोरी करते थे। आरोपी ओडिशा, महाराष्ट्र, उत्तरप्रदेश सहित अन्य राज्यों में चोरी करते थे।
जीआरपी ने बताया कि दीनदयाल नागरिया 36 साल घाटकोपर मुंबई ने 30 अगस्त को पनवेल गोरखपुर एक्सप्रेस के कोच ए-2 से कल्याण से परिवार के साथ झांसी जा रहे थे। यात्रा के दौरान उनके ट्राली बैग में 4 सोने की चूड़ी, 100 ग्राम का गोल्ड कॉइन और 10 ग्राम का गोल्डन कॉइन कीमती करीब 15 लाख था, जो चोरी हो गया। पीडि़त ने जीआरपी थाना झांसी में इसकी रिपोर्ट दर्ज कराई।
बैग विदिशा रेलवे स्टेशन चोरी होने का पता चलने पर जीआरपी रानी कमला पति में केस दर्ज कर जीआरपी ने जांच शुरू की। रानी कमला पति रेलवे स्टेशन के सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपियों को चिह्नत कर रिजर्वेशन चार्ट के आधार पर टीम पटना पहुंची।
जीआरपी ने घटना के संबंध में पूछताछ की तो तीनो आरोपियों ने अपना गुनाह कबूल कर लिया। जीआरपी ने आरोपी प्रमोद चौधरी, सोमू कुमार और मोनू तीनों निवासी पटना बिहार को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से चोरी का माल बरामद किया है।
Updated on:
16 Sep 2024, 12:57 PM IST
Published on:
16 Sep 2024, 12:57 PM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.