30 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, बिना पीएम कराए कर दिया अंतिम संस्कार

कटारा हिल्स थाना का मामला , अस्पताल प्रबंधन की भारी लापरवाही उजागर....
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

भोपाल

•

image

Amit Mishra

•

Updated: 13 Nov 2018, 6:10 PM IST

crime  news

युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, बिना पीएम कराए कर दिया अंतिम संस्कार

भोपाल@ नीलेन्द्र पटेल की रिपोर्ट...

राजधानी के एक निजी अस्पताल में संजीव चौकसे नामक युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। अस्पताल प्रबंधन ने युवक की मौत की सूचना स्थानीय पुलिस को बिना दिए परिजनों को शव सौप दिया। जिससे अस्पताल प्रबंधन की लापरवाही सामने आ रही है। बताया जा रहा है कि मृतक संजीव चौकसे भाजपा पार्षद कामता पाटीदार का भतीजा है।

बिना पीएम कराए कर दिया अंतिम संस्कार....

जानकारी के मुताबिक अस्पताल प्रबंधन ने युवक संजीव चौकसे की मौत की जानकारी कटारा हिल्स थाने को नहीं दी गई। और बिना पोस्टमार्टम कराए अंतिम संस्कार कर दिया गया। बताया जा रहा है कि थाने में सिर्फ पीएमएलसी नोट कराया गया था।

कुछ दिन पहले यहां भी हुई थी मौत...
कुछ दिन पहले राजधानी भोपाल के रातीबड़ क्षेत्र में एक युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई थी। मृतक का नाम मायाराम मीणा था। बताया जा रहा है कि चरवाहो के बीच आपस में विवाद हो गया था जिसके बाद से मायाराम मीणा की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई थी। जब कि परिजन मायाराम मीणा की हत्या का आरोप लगा रहे थे

पुलिस जांच में जुटी....
मायाराम मीणा की मौत के बाद पुलिस मौके पर पहुंची थी। पुलिस के अधिकारियों को कहना है मामले की जांच की जा रही है। फिर हाल पुलिस अभी कुछ भी स्पष्ट नहीं हो सका था कि युवक की मौत किन कारणों से हुई है थी।

इसके पहले भी हो चुके है हादसे....
मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में कुछ वर्ष पहले मछलियों के साथ सेल्फी लेने की कोशिश में महिला एथलीट पूजा कुमारी (21) की तालाब में गिरकर डूबने से मौत गई थी। रातीबड़ क्षेत्र के गोरा गांव में स्थित साईं रीजनल स्पोर्ट्स सेंटर की महिला एथलीट पूजा कुमारी सेंटर में ही बने एक तालाब के किनारे मछलियों के साथ सेल्फी ले रही थीं।


सेल्फी लेने की कोशिश में वह तालाब की ओर बढ़ती गई। पैर फिसलने से वह गहरे पानी में गिर गईं थी और डूबने से उसकी मौत हो गई थी।