
Video viral: Young man's obscene dance in front of the statue of Queen Kamalapati
भोपाल. छोटे तालाब पर गिन्नोरी में स्थापित रानी कमलापति की प्रतिमा के सामने एक युवक ने अश्लील गाने पर डांस किया। इस दौरान इसका वीडियो भी बनवाया, जो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। हालांकि यह वीडियो कब का है, इसकी जानकारी सामने नहीं आई है और पत्रिका इसकी पुष्टि नहीं करता है। युवक ने वीडियो अश्लील सोशल मीडिया पर भी अपलोड कर दिया है। मामला सामने के बाद पुलिस अज्ञात आरोपी की तलाश कर रही है।
सांसद आलोक शर्मा ने कहा कि रानी कमलापति की प्रतिमा के सामने खड़े होकर किसी ने अश्लील वीडियो बनाया है, जो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है। यह बहुत ही आपत्तिजनक है। पुलिस कमिश्नर हरिनारायण चारी मिश्रा से कहा है कि जिसने यह वीडियो बनाया है, उसकी पड़ताल कर दोषी के खिलाफ एनएसए के तहत कार्रवाई कर गिरफ्तार किया जाए। जिससे इस तरह के समाज में वैमनस्यता फैलाने वाले कृत्यों की पुनरावृत्ति न हो। यह कृत्य संपूर्ण समाज और राष्ट्र का अपमान है। यह बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
Updated on:
16 Sep 2024, 12:46 PM IST
Published on:
16 Sep 2024, 12:46 PM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.