मई जून में बन जाते हैं किसान
मैसूर से आए युवा व्यवसायी छम्बा के अनुसार दो माह पहले भोपाल आए थे। भोपाल से लौटने के बाद परिवार के साथ दो माह आराम के बाद खेती के काम में लग जाएंगे। उनके इलाके में मई से फसलें लगाने का काम शुरू होता है जो जुलाई अगस्त तक फसल के साथ खत्म होता है। वे अपने खेतों में मक्का, मिर्च और लहसुन बोते हैं। भोपाल से लौटने के बाद पूरी तरह किसान बन जाएंगे और अगले साल फिर भोपाल आएंगे।