शादी समारोह से भागे बाराती
लोग टेबलों के नीचे छुपने लगे, कोई मेहमान पंडाल छोड़कर भागने लगे। यह बाघ थोड़ी देर शादी समारोह में चहल-कदमी करके बाहर निकला और जंगल में कहीं गुम हो गया। शादी समारोह में शिरकत कर रहे लोगों ने बताया कि हालांकि बाघ ने किसी को नुकसान नहीं पहुंचाया, तेज डीजे की आवाज पर वह खुद ही मंडप के बाहर लौट गया। हालांकि इस दौरान काफी अफरा-तफरी हो गई थी, बाघ मंडप की तरफ बढ़ने लगा था। वह खाने की टेबलों के पास तक चले गया था। मेहमान अपना खाना-पीना छोड़कर यहां वहां छुपने लगे। बाघ के लौट जाने के बाद सभी ने राहत की सांस ली है।