
भोपाल। विश्वविद्यालय और महाविद्यालय स्तर पर होने वाले छात्र संघ चुनावों की प्रक्रिया के प्रथम चरण के तहत मध्यप्रदेश में 23 अक्टूबर को विश्वविद्यालय/महाविद्यालय में संरक्षक छात्रसंघ गठन की अधिसूचना जारी करेंगे। इसके साथ ही छात्रसंघ गठन के लिए पदों के आरक्षण की घोषणा भी होगी।
MP में करीब आधे दशक के बाद छात्रसंघ चुनाव आयोजित किए जा रहे हैं। उच्च शिक्षा विभाग ने इसके लिए पूरा टाइम टेबल(TimeTable of student union election) जारी कर दिया है। इसके तहत छात्रसंघ चुनावों के लिए 23 अक्टूबर से शुरू होने वाली प्रक्रिया 30 अक्टूबर तक चलेगी। 30 अक्टूबर को ही मतदान के साथ ही परिणाम की घोषणा और जीते हुए पदाधिकारियों को तुरंत शपथ ग्रहण कराया जाएगा।
दिनांक के अनुसार ऐसे समझें पूरा समयानुसार टाइम टेबल (TimeTable of student union election in MP 2017):-
छात्र संघ चुनाव की प्रक्रिया के तहत सोमवार यानि 23 अक्टूबर को सुबह 11 बजे विश्वविद्यालय/महाविद्यालय में संरक्षक द्वारा छात्र संगठन की अधिसूचना जारी की जाएगी, इसके बाद दोपहर 3 बजे छात्र संघ गठन के लिए संरक्षक द्वारा पदों के आरक्षण की घोषणा की जाएगी।
इसके अगले दिन यानि 24 अक्टूबर को सुबह 11 से शाम 5 बजे तक विश्वविद्यालय/महाविद्यालय में क्रमश: विभागवार/कक्षावार मतदाताओं की सूची तैयार की जाएगी।
वहीं 25 अक्टूबर को दोपहर 4 से 5 बजे तक विश्वविद्यालय में विभागवार/महाविद्यालय में कक्षावार मतदाताओं की सूची का प्रकाशन होगा।
जबकि 26 अक्टूबर को सूबह 11 से दोपहर 3 बजे तक मतदाताओं की प्रकाशित सूची पर दावा आपत्ति ली जाएगी।
— 27 अक्टूबर को शाम 5 बजे तक मतदाताओं की संशोधित (वैध) सूची का प्रकाशिन किया जाएगा।
— इसके बाद 28 अक्टूबर(TimeTable of student union election 2017) :
सुबह 10 से 11 बजे तक विश्वविद्यालय/महाविद्यालय में कक्षावार कक्ष प्रतिनिधि के लिए प्रत्याशियों का नामांकन।
11 से 12 बजे तक कक्षा प्रतिनिधि प्रत्याशियों के नामांकन पत्रों की जांच।
12 से 12.30 बजे तक कक्षा प्रतिनिधि प्रत्याशियों की नामांकन सूची का प्रथम प्रकाशन।
12.30 से 1 बजे तक कक्षा प्रतिनिधि प्रत्याशियों की सूची पर दावा/आपत्ति।
1 से 2 बजे तक कक्षा प्रतिनिधि प्रत्याशियों की नामांकन सूचल का द्वितीय प्रकाशन।
2 से 2.30 बजे तक कक्षा प्रतिनिधि प्रत्याशियों द्वारा नाम वापसी।
2.30 से 3.30 बजे तक विश्वविद्यालय में विभागवार/महाविद्यालय में कक्षावार कक्षा प्रतिनिधि प्रत्याशियों की अंतिम वैध सूची का प्रकाशन।
जिन कक्षाओं में कक्षा प्रतिनिधि के लिए नामांकन नहीं हुआ है उन कक्षओं में गुणानुक्रम के आधार पर संरक्षक द्वारा मनोनयन कर सूची जारी करना।
दोपहर 3.30 बजे से कार्य पूर्ण तक विश्वविद्यालय में विभागवार/महाविद्यालय में कक्षावार कक्षा प्रतिनिधि प्रत्याशियों के मतपत्र तैयार करना व मतदान केंद्रों का निर्माण।
— 29 अक्टूबर को शाम 5 बजे तक विश्वविद्यालय/महाविद्यालय के कक्षा प्रतिनिधि प्रत्याशियों के द्वारा छात्र संघ गठन के लिए प्रचार प्रसार।
— 30 अक्टूबर को :
सुबह 8 से 10 बजे तक विश्वविद्यालय में विभागवार/महाविद्यालय में कक्षावार कक्षा प्रतिनिधियों के लिए मतदान।
10 से 10.30 बजे तक कक्षा प्रतिनिधि के लिए मतगणना/परिणाम की घोषणा।
11 से 12 बजे: गुणानुक्रम के आधार पर मनोनीज कक्षा प्रतिनिधि व विभिन्न कक्षाओं के लिए निर्वाचित कक्षा प्रतिनिधियों की एकजाई अंतिम मतदाता सूची का प्रकाशन।
इन मतदाताओं के द्वारा ही पदाधिकारियों को मतदान किया जाएगा।
12 से 1 बजे : विश्वविद्यालय में विभागवार/महाविद्यालय में पदाधिकारी प्रत्याशियों का नामांकन।
1 से 1.30 बजे: पदाधिकारी प्रत्याशियों के नामांकन पत्रों की जांच।
1.30 बजे : पदाधिकारी प्रत्याशियों की नामांकन सूचाी का प्रथम प्रकाशन।
1.30 से 2 बजे : पदाधिकारी प्रत्याशियों की सूची पर दावा/आपत्ति।
2.30 बजे : पदाधिकारी प्रत्याशियों की नामांकन सूची का द्वितीय प्रकाशन।
2.30 से 3 बजे : पदाधिकारी प्रत्याशियों द्वारा नाम वापसी।
3 से 3.30 बजे तक: विश्वविद्यालय में विभागवार/महाविद्यालय में पदाधिकारी प्रत्याशियों की अंतिम वैध सूची का प्रकाशन।
3.30 से 4.30 बजे : पदाधिकारियों के लिए मतदान।
4.30 बजे : पदाधिकारियों के लिए मतगणना/परिणाम की घोषणा।
परिणाम की घोषणा(student union election in MP 2017) के तत्काल बाद विश्वविद्यालय/महाविद्यालय के निर्वाचित/मनोनीत कक्षा प्रतिनिधियों/पदाधिकारियों के परिणामों व पदाधिकारियों की व्यक्तिगत जानकारी का निर्धारित प्रारुप में उच्च शिक्षा विभाग को प्रेषण।
Published on:
23 Oct 2017 02:22 pm

बड़ी खबरें
View Allभोपाल
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
