23 सितंबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

आज इन 7 राशिवालों पर रहेगी मां दूर्गा की विशेष कृपा,सूर्य की तरह चमकेगी किस्मत

सूर्य करता है जन्म कुंडली में पिता का प्रतिनिधित्व...
4 min read
Google source verification
Sunday Rashifal 7 April2019

आज इन 7 राशिवालों पर रहेगी मां दूर्गा की विशेष कृपा,सूर्य की तरह चमकेगी किस्मत

भोपाल। नवसंवत्सर का आज दूसरा दिन यानि 7 अप्रैल 2019 को रविवार का दिन है। इस दिन को सूर्यदेव का दिन माना जाता है। ज्योतिष में सूर्य को आत्मा का कारक माना गया है।

सूर्य की खासियत है कि यह कभी अन्य ग्रहों की तरह वक्री नहीं होता। वहीं जीवन में मान सम्मान के लिए भी इन्हें ही मुख्य रूप से उत्तरदायी माना जाता है। सूर्य का रत्न माणिक्य है। यह रोग के मामले में मुख्य रूप से आंख को प्रभावित करता है।

पंडित सुनील शर्मा के अनुसार वैदिक ज्योतिष में सूर्य जन्म कुंडली में पिता का प्रतिनिधित्व करता है। जबकि किसी महिला की कुंडली में यह उसके पति के जीवन के बारे में बताता है।

इसके साथ ही हिन्दू-ज्योतिष में सूर्य ग्रह जब किसी राशि में प्रवेश करता है तो वह धार्मिक कार्यों के लिए बहुत ही शुभ समय होता है।

इस दौरान लोग आत्म शांति के लिए धार्मिक कार्यों का आयोजन कराते हैं तथा सूर्य की उपासना करते हैं। विभिन्न राशियों में सूर्य की चाल के आधार पर ही हिन्दू पंचांग की गणना संभव है।

जब सूर्य एक राशि से दूसरी राशि में गोचर करता है तो उसे एक सौर माह कहते हैं। राशिचक्र में 12 राशियां होती हैं। अतः राशिचक्र को पूरा करने में सूर्य को एक वर्ष लगता है।

अन्य राशियों से संबंध...
सूर्य सिंह राशि का स्वामी है और मेष राशि में यह उच्च होता है, जबकि तुला इसकी नीच राशि है।

सूर्य के प्रभाव:Effects of Sun...
ज्योतिष के अनुसार जातक की कुंडली में उच्च का सूर्य लक्ष्य प्राप्ति, साहस, प्रतिभा, नेतृत्व क्षमता, सम्मान, ऊर्जा, आत्म-विश्वास, वफादारी, कुलीनता, सांसारिक मामलों में सफलता सहित कई मामलों में मजबूत बनाता है।
वहीं इसके ठीक विपरीत कुंडली में पीड़ित सूर्य जातक को अहंकारी, उदास, विश्वासहीन, ईर्ष्यालु, क्रोधी, महत्वाकांक्षी, आत्म केंद्रित, क्रोधी आदि बनाता है।

सूर्य का वैदिक मंत्र
ॐ आ कृष्णेन रजसा वर्तमानो निवेशयन्नमृतं मर्त्यं च।
हिरण्ययेन सविता रथेना देवो याति भुवनानि पश्यन्।।

सूर्य का तांत्रिक मंत्र
ॐ घृणि सूर्याय नमः।।

सूर्य का बीज मंत्र
ॐ ह्रां ह्रीं ह्रौं सः सूर्याय नमः।।

आज का राशिफल: 7 april 2019 aaj ka Rashifal in hindi

1. मेष राशिफल / arieshoroscope Today: आकस्मिक लाभ प्राप्ति के योग हैं। करियर में मेहनत के बावजूद आप को सफलता न मिलने से तनाव रहेगा।मानसिकता बदलने से स्थिति अनुकूल होगी।

2. वृषभ राशिफल / Tauras Horoscope Today: नई योजनाओं से लाभ होगा। परिजनों से शुभ समाचार मिलेंगे। दिन मंगलकारी रहेगा। नए नियमों का पालन करेंगे। व्यापार लाभप्रद रहेगा। कर्ज से मुक्त होने में समय लगेगा।

3. मिथुन राशिफल / gemini Horoscope Today: कार्यक्षेत्र की बाधाएं दूर होने के आसार हैं। महत्वपूर्ण कामों से लाभ के योग हैं। आप चाहते है की परिजन आप को प्रेम करें इसके लिए पहले आप को उन्हें प्रेम देना होगा।

4. कर्क राशिफल / cancer Horoscope Today: लंबे समय से रुके कार्य पूरे होने की संभावना है। कार्यस्थल पर आप के द्वारा किये कार्यों से सहकर्मियों को ईर्ष्या होगी। परिवार में उत्तरदायित्व की पूर्ति कर पाएंगे।

5. सिंह राशिफल / leo Horoscope Today: संपत्ति के क्रय विक्रय से लाभ होगा। नौकरी करने वालों से अधिकारी वर्ग संतुष्ट रहेगा। अपने विचारों पर संयम रखें। पारिवारिक स्थिति सुखद रहेगी। वाहन प्रयोग में सावधानी रखें, दोस्त बनेंगे।

6. कन्या राशिफल / virgo Horoscope Today: कार्यक्षमता में कमी आएगी। जिंदगी में यह हुनर भी आजमाना चाहिये। अपनों से दुरियां खत्म करें। पेट संबंधित रोग से ग्रस्त रहेंगे। पूछ परख बढ़ेगी।

7. तुला राशिफल / libra Horoscope Today: आय में वृद्धि के योग बन रहे है। विरोधी आपकी छवि खराब करेंगे। अपने स्वभाव में नम्र और सहज बनें। नौकरी में कार्यकुशलता का लाभ मिलेगा। परिवार के सदस्यों की प्रगति होगी। वैवाहिक प्रस्ताव सफल होंगे।

8. वृश्चिक राशिफल / scorpio Horoscope Today: व्यापार अच्छा चलेगा। आप की महत्वता लोगों को पता चलेगी। यश, सफलता मिलेगी। निर्माण कार्य में रुके काम पूरे होने के योग हैं। परिवार में किसी चिंताजनक मुद्दों पर चर्चा होगी।

9. धनु राशिफल / sagittarius Horoscope Today: कारोबार में विश्वासप्रद वातावरण रहेगा। नौकरी में परिश्रम का उचित फल मिल सकेगा। लेकिन किसी सरकारी कार्य के न होने से व्याकुल रहेंगे। परिवार में कार्य की प्रशंसा होगी।

10. मकर राशिफल / capricorn Horoscope Today: आपके महत्व को स्वीकार किया जाएगा। योग्यता, अनुभवों का लाभ मिलेगा। सुखद व सफल यात्रा के योग बनेंगे। परिवार में समस्या रह सकती है।

11. कुंभ राशिफल / Aquarius Horoscope Today: आय में वृद्धि के साथ ही सुख साधनों में वृद्धि होगी। निवेश में जल्दबाजी न करें। नौकरी के लिए बेहतर प्रस्ताव आयेंगे। व्यावसायिक सफलता से हर्ष होगा।

12. मीन राशिफल / pisces Horoscope Today: अधिक खर्च न करें, अन्यथा परेशानी हो सकती है। प्रेम-प्रसंग के चलते मन प्रसन्न रहेगा। आप की जिद नुकसान का कारण बन सकती है। बहनों से अनबन हो सकती है। पारिवारिक चिंता से मन खिन्न रहेगा।

आज का अंक ज्योतिष:7 april 2019 aaj ka ank jyotish in hindi...

अंक 01-
सार्वजनिक कार्यक्रमों में अपनी हिस्सेदारी से दूर रहें। स्वास्थ्य का ध्यान रखें।


अंक 02-

परिश्रम के कार्यों को आलस व अनिच्छा के चलते समय पर पुरा नहीं कर पाएंगे।

अंक 03-

कम से कम बोलें। व्यवसायिक निवेश लाभकारी सिद्ध होगा।

अंक 04-

पहले से खराब समय में सुधार होगा। मन की भावनाएं आहत होगी।

अंक 05-

जोखिम के कामों में एकाग्रता के भंग होने से चोट लगने की संभावनाएं बनती है।

अंक 06-

अस्तव्यस्त जीवनशैली परेशानी का कारण बनेगी। स्वास्थ्य ठीक रहेगा।

अंक 07-

समय जाया होने से समय पर काम पुरा नहीं कर पाएंगे।

अंक 08-

कार्य के प्रति भरपुर आत्मविश्वास बढ़ेगा। आर्थिक मामलों को सुलझाएंगे।

अंक 09-

मन आहत होगा, खर्च बढ़ेंगे। स्वास्थ्य का खास ध्यान रखें।