भूतल परिवहन मंत्रालय ने सभी टोल नाकों पर भी इस आदेश को चस्पा करने के लिए भी कहा है, जिससे वाहन चालकों और टोल कर्मचारियों के बीच में विवाद की स्थिति न बने। इसको लेकर जन प्रतिनिधियों और टोल संचालकों ने भारत सरकार को एक आवेदन देकर राउंड फिगर में राशि मांग की थी। हालांकि नेशनल हाइवे ने वाहन चालकों की सुविधा के लिए सभी नाकों पर पहले से ही एक अलग से फास्ट टै्रक बना रखा है, जहां से सिर्फ इलेक्ट्रानिक टोल कलेक्शन ही होता है।