भोपाल। कोहरे के चलते भोपाल स्टेशन से गुजरने वाली करीब अधिकांश ट्रेनों की रफ्तार पर असर पड़ा है। बुधवार को भी भोपाल आने वाली एक दर्जन से अधिक ट्रेनें एक से दो घंटे की देरी से पहुंची। इसमें शताब्दी एक्सप्रेस भी करीब एक घंटे की देरी से आई। वहीं मालवा, तमिलनाडु, अमृतसर एक्सप्रेस, पंजाब मेल 2 घंटे की देरी से पहुंची।