
एसपी, सीएसपी सहित अन्य पुलिस अफसरों का फेरबदल, जानिये अब कहां तैनात होंगे
भोपाल. मध्यप्रदेश शासन द्वारा प्रदेश में तैनात एसपी, सीएसपी सहित कई अन्य पुलिस अफसरों का फेरबदल कर दिया गया हैं, इन अफसरों को आगामी आदेश तक अस्थाई रूप से अन्य जिलों में पदस्थ किया गया है।
मध्यप्रदेश शासन के गृह विभाग से मिले निर्देशानुसार अब शाजापुर एसपी पंकज श्रीवास्तव गुना, उज्जैन एसपी पीटीएस जगदीश डाबर शाजापुर, उप पुलिस अधीक्षक विपुस्था लोकायुक्त संगठन भोपाल ध्यान सिंह चौहान सहायक पुलिस महानिरीक्षक पुलिस मुख्यालय भोपाल, उप पुलिस अधीक्षक विशेष शाखा पुलिस मुख्यालय भोपाल दुर्गविजय सिंह भदौरिया को उप सेनानी २५ वीं वाहिनी विसबल भोपाल, अनुविभागीय अधिकारी पुलिस पिछोर जिला शिवपुरी देवेंद्रसिंह कुशवाह को उप सेनानी 2 वीं वाहिनी विसबल ग्वालियर, नगर पुलिस अधीक्षक लश्कर कोतवाली जिला ग्वालियर आत्मराम शर्मा को अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अअवि ग्वालियर, नगरपुलिस अधीक्षक गोरखपुर जिला जबलपुर आलोक कुमार शर्मा को उप सेनानी ९ वीं वाहिनी विसबल रीवा, उप पुलिस अधीक्षक महिला सुरक्षा जिला बुरहानपुर हेमलता अग्रवाल को अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक नारकोटिक्स इंदौर, नगर पुलिस अधीक्षक उज्जैन वंदना चौहान को पुलिस अधीक्षक अजाक रेंज सागर, उप पुलिस अधीक्षक नारकोटिक्स इंदौर चंचल नागर उप पुलिस अधीक्षक नारकोटिक्स विभाग इंदौर को अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अअवि उज्जैन, उप पुलिस अधीक्षक ईओडब्ल्यू उज्जैन संजीव कुमार पाठक को सहायक पुलिस महानिरीक्षक पुलिस मुख्यालय भोपाल, सहायक पुलिस आयुक्त गांधी नगर इंदौर सौम्या जैन को अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक पीटीसी इंदौर, उप पुलिस अधीक्षक सायबर मुख्यालय भोपाल रश्मि खरया को सहायक पुलिस महानिरीक्षक पुलिस मुख्यालय भोपाल, अनुविभागीय अधिकारी पुलिस बदनावर जिला धार देवेंद्र कुमार यादव को अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक नक्सल अभियान बालाघाट, सहायक पुलिस अधीक्षक अमरवाडा जिला छिंदवाड़ा संतोष कुमार हेडरिया को उप सेनानी ६ वीं वाहिनी विसबल जबलपुर, अनुविभागीय अधिकारी पुलिस आलोट जिला रतलाम प्रियंका डुडवे को अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त आजक महिला सुरक्षा इंदौर शहर, अनुविभागीय अधिकारी पुलिस सेंधवा जिला बड़वानी मनोहर सिंह बारिया को सहायक पुलिस महानिरीक्षक पुलिस मुख्यालय भोपाल में पदस्थ किया गया है।
इसी प्रकार राज्य शासन द्वारा राज्य पुलिस सेवा संवर्ग के उप पुलिस अधीक्षक, सहायक सेनानी स्तर के अधिकारियों को भी नवीन पदस्थापना की गई है। इसे आप विस्तार से चार्ट में भी देख सकते हैं।
Updated on:
27 May 2022 03:12 pm
Published on:
27 May 2022 03:12 pm
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.
