भोपाल/ मध्य प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री, राम मंदिर आंदोलन के प्रमुख चेहरों में से एक भाजपा की दिग्गज नेता उमा भारती अपना इरादा बदलकर भूमि पूजन कार्यक्रम में पहुंच गई।बता दें कि, एक दिन पहले ही उन्होंने कोरोना के डर से रामजन्मभूमि परिसर में शामिल न होने का फैसला लिया है। हालांकि, कुछ देर पहले उन्होंने ट्वीट कर इस संबंध में जानकारी दी कि, उन्हें शिलान्यास स्थल पर मौजूद रहने का निर्देश मिला है, इसलिए वो राम मंदिर स्थित आयोजन स्थल पहुंच रही हैं।