कांग्रेस के धार्मिक आयोजन पर बीजेपी की आपत्ति पर कमलनाथ ने जवाब देते हुए कहा कि, धर्म सिर्फ बीजेपी का पेटेंट नहीं है। कांग्रेस कोई भी धार्मिक आयोजन करती है तो बीजेपी के पेट में दर्द होने लगता है। कांग्रेस की अपनी धार्मिक सोच है, पर हम इसे कभी भी राजनीतिक विषय नहीं बनाते। छिंदवाड़ा में सबसे बड़ा हनुमान का मंदिर है और सत्ता में रहते हुए राम वन पथ गमन, गौशाला बनाने का कार्यक्रम पार्टी ने तय किया था। धार्मिक विकास हमारी भावनाओं से जुड़ा है।