सीएम से की थी मुलाकात
उमंग सिंघार ने मंगलवार को मुख्यमंत्री कमलनाथ से मुलाकात की थी। उसके बाद वो करीब 12 घंटे तक मीडिया से दूर थे। बुधवार को मीडिया से बात करते हुए उमंग सिंघार ने कहा था मैंने अपनी बात पार्टी फोरम में रख दी है। वहीं, कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने उमंग सिंघार के घर के बाहर पुतला जलाया था। आरोप है कि जिन कार्यकर्ताओं ने उमंग सिंघार का पुतला जलाया था वो दिग्विजय सिंह के समर्थक कार्यकर्ता थे। वहीं, इस मामले में दिग्विजय सिंह ने कहा था कि मैं इस मामले में कोई सफाई नहीं दूंगा। मुख्यमंत्री कमल नाथ इस मामले में सफाई देंगे।