भाजपा ने ली चुटकी
वहीं, उमंग सिंघार के बयान के बाद भाजपा ने कमलनाथ सरकार पर चुटकी ली है। पूर्व सीएम शिवराज सिंह चौहान ने कहा- कांग्रेस को यह सुनिश्चित करना चाहिए कि मुख्यमंत्री पद की जिसने शपथ ली है, वही सरकार चलाए। अफसरों के लिए बड़ी अजीबोगरीब और असमंजस की स्थिति निर्मित हो गई है कि वे किसकी सुनें, किसकी नहीं, किसकी मानें, किसकी नहीं, इसलिए कांग्रेस को स्थिति स्पष्ट कर इस संकट को समाप्त करना चाहिए।