27 अक्टूबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

हड़ताल करने वाले डॉक्टरों को हॉस्टल खाली करने का आदेश, जूडा बोला- ये दमनकारी कार्रवाई, बातचीत को तैयार है मंत्री

हड़ताली डॉक्टरों को डीन का नोटिस- हॉस्टल खाली करने के आदेश जारी, जूडा बोले- ये सरकार की दमनकारी कार्रवाई है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

भोपाल

•

image

Mohammad Faiz Mubarak

•

Updated: 5 Jun 2021, 2:55 PM IST

News

हड़ताल करने वाले डॉक्टरों को हॉस्टल खाली करने का आदेश, जूडा बोला- ये दमनकारी कार्रवाई, बातचीत को तैयार है मंत्री

भोपाल/ कोरोना संकट के बीच मध्य प्रदेश के 6 मेडिकल कॉलेज के जूनियर डॉक्टर एसोसिएशन (जूडा) और सरकार के बीच का विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा है। शुक्रवार को सरकार से निर्देश मिलने के बाद गांधी मेडिकल कॉलेज (GMC) के डीन ने इस्तीफा देने वाले 28 जूनियर डॉक्टरों को बांड भरने और हॉस्टल खाली करने का नोटिस जारी कर दिया है। वहीं, दूसरी तरफ अपनी मांगों पर अड़िग जूनियर डॉक्टर एसोसिएशन इसे दमनकारी कार्रवाई बता रहा है।

पढ़ें ये खास खबर- सरकार की चेतावनी : मेडिकल कॉलेज की सीट छोड़ने पर जूनियर डॉक्टरों को देने होंगे बांड के 10 से 30 लाख रुपए


डॉ. लौटाइंगे कोरोना वॉरियर्स के सर्टिफिकेट, रक्तदान करके जताएंगे विरोध

एसोसिएशन के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. अरविंद मीणा का कहना है कि, हम अपने हकों की बात कर रहे हैं, तो सरकार उलटा हमपर पैसे देने का दबाव बना रही है। गरीब मेधावी छात्रों के खिलाफ सरकार दमनकारी नीति अपना रही है। 30 लाख रुपए जमा करने के लिए हमारे गरीब माता-पिता को धमकाया जा रहा है। हम लगातार सरकार से बातचीत करने के पक्ष में रहे हैं, लेकिन सरकार अपनी ही बातों से मुकर रही है। हम अभी सभी विकल्पों पर विचार कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि, जब सरकार की ओर से इस तरह के दमनकारी आदेश जारी किये जा रहे हैं, तो हम भी सरकार की ओर से डॉक्टरों को दिये गए कोरोना वॉरियर्स के सर्टिफिकेट लौटाएंगे। सरकार हमें काेरोना महामारी में मरीजों की सेवा करने का इनाम दे रही है। जूडा आज सरकार की कर्रवाई के विरोध में ब्लड डोनेट कर अपना विरोध जताएगा।

पढ़ें ये खास खबर- 2 दिन के लिये फिर लॉक : खुले रहेंगे मेडिकल-अस्पताल, तय समय तक मिलेगा दूध, सिर्फ इन चीजों पर मिलेगी छूट, बाकि सब बंद

मंत्री बोले- हम बातचीत के लिए तैयार हैं

वहीं, दूसरी तरफ चिकित्सा शिक्षा मंत्री विश्वास सारंग का कहना है कि, जुडा की हड़ताल पर सरकार अपने स्टैंड पर कायम है। सरकार के द्वार अभी भी खुले हैं। हम बातचीत के लिए अब भी तैयार हैं।


बढ़ सकती हैं सरकार की मुश्किलें

प्रदेश सरकार के निर्देश पर हो रही कार्रवाईयों के विरोध में अब प्रदेश समेत देशभर के डॉक्टर एसोसिएशन आने लगे हैं। जिनके द्वारा सरकार को जूडा की मांगों का हल बातचीत कर निकालने की अपील की जाने लगी है। साथ ही, इस बात की चेतावनी भी जारी की जा रही है कि, अगर प्रदेश सरकार समय रहते स्थितियों को संभालने के लिये कोई ठोस कदम नहीं उठाती, तो संकट की इस घड़ी में जूडा के सपोर्ट में देशभर के डॉक्टर हड़ताल पर चले जाएंगे।

कोरोना वैक्सीन से जुड़े हर सवाल का जवाब - जानें इस वीडियो में