10 नवंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

मास्टर ट्रेनर्स का दो दिवसीय प्रशिक्षण 27 से

प्रशिक्षण के पहले दिन 26 तथा दूसरे दिन 25 जिले के मास्टर ट्रेनर भाग लेंगे।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

Bhopal Online

•

Updated: 26 Aug 2015, 6:37 PM IST

Voter list

Voter list

भोपाल। मतदाता सूची के संक्षिप्त पुनरीक्षण के लिए जिला-स्तरीय मास्टर ट्रेनर को 27 अगस्त से दो दिवसीय प्रशिक्षण दिया जाएगा। मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी सलीना सिंह सुबह 10 बजे मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी कार्यालय के सभाकक्ष में प्रशिक्षण का शुभारंभ करेंगी। प्रशिक्षण 28 अगस्त तक चलेगा। प्रशिक्षण के पहले दिन 26 तथा दूसरे दिन 25 जिले के मास्टर ट्रेनर भाग लेंगे।
मास्टर ट्रेनर को ई-रोल की महत्ता, आई.टी. का उपयोग, निर्वाचक नामावली की तैयारी के समय होने वाली गल्तियों और उनके सुधारने की प्रक्रिया, ईआरओ/एईआरओ एवं बीएलओ की भूमिका, मतदाता सूची की गुणवत्ता, ईआरओ/बीएलओ की कार्यशैली को लोगों के प्रति प्रभावशील बनाना, दावे-आपत्तियों के आवेदन पर कार्यवाही तथा स्वीप गतिविधियों का प्रशिक्षण दिया जाएगा।