6 फ़रवरी 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

मध्य प्रदेश की कई सीटों पर मतदान खत्म, दोपहर 3 बजे तक हुई वोटिंग, जानिए मतदान प्रतिशत

मध्य प्रदेश के बालाघाट, मंडला और डिंडौरी के नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में दोपहर 3 बजे तक मतदान संपन्न कर लिया गया है। यहां जानें किस विधानसभा में हुआ कितने फीसदी मतदान।

2 min read
Google source verification
MP Election 2023

मध्य प्रदेश की कई सीटों पर मतदान खत्म, दोपहर 3 बजे तक हुई वोटिंग, जानिए मतदान प्रतिशत

मध्यप्रदेश विधानसभा चुनाव 2023 के लिए शुक्रवार 17 नवंबर को मतदान जारी है। वैसे तो प्रदेशभर के सभी पोलिंग बूथों पर सुबह 7 बजे से मतदान शुरु हो चुके हैं, जो शा 6 बजे तक जारी रहेंगे। लेकिन, प्रदेश की कुछ विधानसभा सीटें ऐसी भी हैं, जहां सुबह 7 बजे से शुरु हुआ मतदान 3 बजे संपन्न हो चुका है।

जिन सीटों पर मतदान संपन्न हो चुका है उनमें बालाघाट जिले की सभी विधानसभा सीटें हैं, जबकि मंडला जिले की बिछिया विधानसभा क्षेत्र के 47 मतदान केंद्रों पर, साथ ही मंडला विधानसभा के 8 केंद्रों पर और डिण्डौरी विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र के 40 मतदान केन्द्रों पर मतदान संपन्न हो गया है।

यह भी पढ़ें- पहाड़ से 200 फीट नीचे गिरी कार फिर भी सवार परिवार को नहीं आई चोट, सभी बता रहे चमत्कार


किन सीटों पर मतदान संपन्न

-बालाघाट, मंडला और डिडौरी जिले की सीटों पर सुबह 07:00 बजे से शुरु हुआ मतदान दोपहर 3 बजे संपन्न हो गया।

-बालाघाट जिले की आरक्षित बैहर विधानसभा सीट पर दोपहर 3 बजे तक 61.87 फीसदी मतदान हुआ है।

-बालाघाट जिले की लांजी विधानसभा सीट पर दोपहर 3 बजे तक 74.4 फीसदी मतदान हुआ है।

-बालाघाट जिले की परसवाड़ा विधानसभा सीट पर दोपहर 3 बजे तक 72.32 फीसदी मतदान हुआ है।

-बालाघाट जिले की बालाघाट विधानसभा सीट पर दोपहर 3 बजे तक 65.29 फीसदी मतदान हुआ है।

-बालाघाट जिले की वारासिवनी विधानसभा सीट पर दोपहर 3 बजे तक 68.5 फीसदी मतदान हुआ है।

-बालाघाट जिले की कटंगी विधानसभा सीट पर दोपहर 3 बजे तक 68.61 फीसदी मतदान हुआ है।


- मंडला जिले में बिछिया विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र के 47 मतदान केन्द्रों (118, 135 से 138 तक, 140, 142,144, 145, 193, 198, 200, 201, 202, 204, 251, 262 से 265 तक, 268, 271 से 274 तक, 276, 278 से 281 तक, 283 से 288 तक, 291, 292, 294, 297 से 304 तक) 60.74 फीसदी मतदान हुआ है।

- मंडला विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र के 8 मतदान केन्द्रों (65, 66,67, 69, 70, 107, 108 तथा 130) 60.87 फीसदी मतदान हुआ है।

- डिण्डौरी विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र के 40 मतदान केन्द्रों (129, 142 से 150 तक, 157 से 159 तक, 195 से 199 तक, 270, 279 से 284 तक, 298, 299, 300, 305, 308, 310 से 319 तक) 66.64 फीसदी मतदान हुआ है।

यह भी पढ़ें- 'पीली साड़ी' के बाद अब छाईं 'पिंक साड़ी' वाली पोलिंग अफसर, काला चश्मा, हाथ में EVM लिए तस्वीरें वायरल


इन मतदाताओं के हाथ में प्रदेश का भविष्य

चुनाव आयोग ने बताया कि मध्यप्रदेश की कुछ सीटों को छोड़कर सभी सीटों पर सुबह 7 बजे से मतदान शुरु हो गया है, जो शाम 6 बजे वोटिंग खत्म होगी। निर्वाचन आयोग के मुताबिक मध्य प्रदेश के कुल 5 करोड़ 60 लाख 58 हजार 521 मतदाता इस चुनाव में अपने मताधिकार का उपयोग कर रहे हैं।