
Waqf Board Property in bhopal MP Government in Action
Waqf Board Property in bhopal MP Government in Action: मध्य प्रदेश में वक्फ प्रॉपर्टी की जांच होगी। राज्य सरकार ने वक्फ बोर्ड की संपत्तियों का भौतिक सत्यापन के आदेश दिए हैं। पिछड़ा वर्ग और अल्पसंख्यक कल्याण विभाग ने जिला कलेक्टरों से वक्फ संपत्तियों की 15 प्रमुख बिंदुओं पर जांच कर पांच दिन में जानकारी भेजने को कहा है। प्रॉपर्टी पर अतिक्रमण तो नहीं है। निष्क्रांत संपति विभाजन के बाद पाकिस्तान गए लोगों की संपत्ति के दायरे में आने वाली प्रॉपर्टी की भी जानकारी मांगी है। भौतिक सत्यापन में राजस्व विभाग मदद करेगा।
प्रदेश में 14 हजार से अधिक वक्फ प्रॉपर्टी है। इन पर कहीं कब्जा तो हीं विवाद है। राज्य में वक्फ बोर्ड की प्रॉपर्टी और राजस्व विभाग के रिकार्ड में भी अंतर है। भौतिक सत्यापन से स्थिति स्पष्ट होगी।
Updated on:
29 Jan 2025 08:25 am
Published on:
29 Jan 2025 08:25 am
